संडे को भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

संडे को भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/26/b6acd4bf42feadd82a077702ac9187061790441990101143_original.jpeg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/26/b6acd4bf42feadd82a077702ac9187061790441990101143_original.jpeg","width":220},"value":null}

पिछले 24 सालों से वेस्टइंडीज की टीम भारत में वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है. हेड कोच डैरेन सैमी की उम्मीद है कि इस बार कैरेबियाई टीम इस सूखे को खत्म कर देगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच संडे यानी रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा. पहला वनडे मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. दोपहर डेढ़ बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं दो बजे मैच की शुरुआत होगी. 

तिरुवनंतपुरम में पिछले दो दिनों से मौसम काफी हद तक साफ रहा है. हालांकि शुक्रवार (25 सितंबर) को भारत के अभ्यास से एक घंटे पहले तेज बारिश हुई थी. टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने बल्लेबाजों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर मौसम को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बताया और कहा कि नई गेंद से गेंदबाजी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण है.

पिच रिपोर्ट 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच पर गेंद और बल्ले के बीच कांटे की टक्कर होती है. शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. वहीं बीच के ओवरों में रन बनाना आसान हो जाता है. नए बल्लेबाज के लिए गेंदबाज मुश्किल पैदा करते हैं, लेकिन एक बार बल्लेबाज के सेट होने के बाद गेंदबाजों की पिटाई होती है.

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया की जीत होगी. मुकाबला 70-30 का है. वेस्टइंडीज की टीम में दम है, लेकिन भारत को उसके घर में हराना, दुनिया की किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है. टॉस का रिजल्ट चाहे जो भी रहे, मैच में भारत की जीत होगी.

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट डिटेल्स

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. मुकाबले की कमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सुन और देख सकते हैं. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस मुकाबले को जियोस्टार पर लाइव देख सकेंगे. साथ ही इस मैच का लाइव स्कोर और सारे अपडेट्स आपको abplive.com पर भी देख सकते हैं. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जंगू, शरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जेडन सील्स

यह भी पढ़ें- 

IND vs WI 1st ODI Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने