PRO Durg news & photo_ 29 Sitmber 2026 _ File 01

PRO Durg news & photo_ 29 Sitmber 2026 _ File 01

जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
समाचार

मुख्यमंत्री श्री साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पारस पोर्टल पर सभी जिलों के कलेक्टरों की समीक्षा बैठक ली

दुर्ग, 29 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पारस पोर्टल के अंतर्गत सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की। कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर व कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, श्री हरवंश सिंह मिरी, श्रीमती सिल्ली थॉमस सहित विभागीय अधिकारी एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। बैठक में एग्रीस्टैक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीएम सूर्य घर योजना तथा अधोसंरचना एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने धान विक्रय करने वाले सभी वास्तविक एवं पात्र किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पंजीयन से छूटे किसानों को ध्यान में रखते हुए इस बार समय रहते सभी पात्र किसानों का पंजीयन पूरा किया जाए। साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे में धीमी प्रगति वाले जिलों को कार्य में तेजी लाने तथा फसल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पटवारियों के माध्यम से सर्वे का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत मार्च 2027 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया। इसके लिए वेंडर्स की संख्या बढ़ाने तथा बैंकों के माध्यम से हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
बैठक में पारस पोर्टल के माध्यम से अधोसंरचना एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने पाटन-गोढ़ीपुर-अमलेश्वर मार्ग पर खारून नदी में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमलेश्वर क्षेत्र में प्रभावित 9 भू-स्वामियों एवं परिसंपत्तियों से संबंधित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इसे 15 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

ःः000ःः

लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने पर स्कूल बस चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त

- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटना की रोकथाम पर हुई रायशुमारी


दुर्ग, 29 सितंबर 2026/ जिले में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने पर स्कूल बस चालकों की लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही होगी। इसी प्रकार पुलिस विभाग की आकस्मिक चेकिंग के दौरान वाहन चालक पर मादक पदार्थ सेवन की पुष्टि होने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों को उक्त निर्देश दिये। विगत सोमवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में यातायात व्यवस्थाओं में सुधार एवं सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु विभागों को सौंपे गये कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन का विभागवार समीक्षा की गई। जिसमें अधिकारियों ने कार्य पूर्ण होने, अद्यतन प्रगति एवं की गई विभागीय कार्यवाही की जानकारी दी। साथ ही जिले की सड़कों में यातायात सुरक्षा को और सुदृढ़र्ण बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श कर कई महत्व निर्णय लिये गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में खराब सड़के, गडढ़ों की सुधार एवं मरम्मत कार्य प्रगति पर है। डामर कार्य अक्टूबर माह में किया जाएगा। भारतमाला निर्माण में बीएसपी के लिए कनेक्टिविटी दिये जाने की विचार पर अधिकारियों को सहमति पत्र प्रस्तुत करने कहा गया। नगर निगम दुर्ग अंतर्गत डिवाइडर निर्माण एवं बोर्ड मार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, गड्ढे आदि की भराई आगामी 10 दिनों में पूर्ण कर दिया जाएगा। झरोखा बोगदा पुलिया से कातुलबोर्ड की ओर बिजली बोर्ड पीछे करने की कार्यवाही हेतु कार्यादेश जारी किया जा चुका है। उक्त कार्य को 15 दिवस में पूर्ण कर लिया जाएगा। रेलवे द्वारा अंडरब्रिजों की साफ-सफाई एवं सड़क सुधार कार्य 31 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सेतु निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग से धमधा मार्ग पर समोदा, करंजा भिलाई एवं ननकट्ठी ब्रीज चौड़ीकरण हेतु वर्क आर्डर जारी किया जा चुका है। ग्रीन चौक से सूर्या हॉटल तक सड़क सुरक्षा उपाय के संबंध में आवश्यक सुझाव हेतु रेलवे से कार्ययोजना आमंत्रित की गई है। सड़कों से मवेशी हटाने नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से नियमित कार्यवाही की जा रही है।
बैठक में नवरात्र में पदयात्रियों के लिए नेहरू नगर चौक से अंजोरा बायपास मार्ग का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार पावर हाउस से सुपेला चौक तक ऑटोड्रिल अतिक्रमण हटाने एवं राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रकाश व्यवस्था एनएचआई एवं क्षेत्रवार नगरीय निकायों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिये। उन्हांेने सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार अधिकारियों को सौंपे गये विभागीय कार्य पर आवश्यक त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में नगर निगम दुर्ग की आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री डी. राजपूत, एएसपी यातायात सुश्री ऋचा मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम दुर्ग श्री महेश राजपूत, एसडीएम धमधा श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम पाटन श्री उत्तम ध्रुव, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए.के. भट्टाचार्य सहित परिवहन, एनएचएआई, एनएचआई, पुलिस विभाग, बीएसपी और नगरीय निकायों के अधिकारीगण उपस्थित थे।  

ःः000ःः

स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई द्वारा चयनित CTU में स्वच्छता अभियान

दुर्ग, 29 सितंबर 2026 / भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई द्वारा “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई द्वारा 17 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चयनित Cleanliness Target Units (CTUs) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गेट नंबर-2 के निकट स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुटेलाभाटा के आसपास के क्षेत्र एवं बाजार क्षेत्र में सफाई एवं स्वच्छता कार्य किए जा रहे हैं।

इस स्वच्छता अभियान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के सभी स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान में संस्थान के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कुटेलाभाटा ग्राम के सरपंच श्री लक्ष्मीकांत साहू जी का भी अभियान को सफल बनाने में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।

अभियान के दौरान क्षेत्र में साफ-सफाई, कचरा हटाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां की गईं। सामूहिक सहभागिता के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई द्वारा इस पहल के माध्यम से “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ःः000ःः

सेवा संकल्प अभियान-
सेवा सेतु शिविर में नागरिकों की शिकायतों का हुआ निराकरण

- कसारीडीह एवं बोरसी बस्ती में आयोजित शिविर में अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं


दुर्ग, 29 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा चलाए जा रहे सेवा सेतु अभियान समस्या का समाधान के तहत मंगलवार को शासकीय प्राथमिक शाला, कसारीडीह एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, बोरसी बस्ती में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संबंधित वार्डों के नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में से कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है।
शिविर में निगम के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां नागरिकों को निगम की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभाग को आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।शिविर के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं एवं समस्याओं के निराकरण की सुविधा मिल रही है। इस अवसर पर गुलशन साहू, मनीष कोठारी, सरिता चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, उपअभियंता भारती ठाकुर, उपअभियंता प्रेरणा दुबे सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ःः000ःः

सेवा संकल्प अभियान -
जिले में आयोजित होंगे 1 से 7 अक्टूबर तक विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर


दुर्ग, 29 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में राज्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में व्यापक प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं। इसी कड़ी में ’सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत 01 से 07 अक्टूबर 2026 तक जिले के दुर्ग, धमधा एवं पाटन विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय विशेष ’सेवा सेतु शिविरों’ की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण, पारदर्शी सेवा प्रदायगी तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु तिथिवार शिविरों हेतु आदेश जारी कर दिया है।  
विकासखंडवार शिविरों की इस श्रेणी में विकासखंड दुर्ग के अंतर्गत 01 अक्टूबर को विवेकानंद सभागार भवन दुर्ग में शिविर आयोजित होगा। जिसमें शामिल ग्राम पंचायत/नगर पालिका परिषद उरला, करहीडीह, सिकोला, बघेरा, दुर्ग, फुलगांव, पोटियाकला, बोरसी, कसारीडीह, तितुरडीह व कातुलबोर्ड है। 04 अक्टूबर को निकुम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में तिरगा, झोला, भरदा, थनौद, बिरेझर, चंगोरी, भोथली, निकुम, खाड़ा, आलबरस, अण्डा, विनायकपुर, आमटी, चिंगरी, अछोटी, भानपुरी, जंजगिरी, कुथरेल, बोरीगारका, करगाडीह, खोपली, रिसामा, चिरपोटी, मतवारी, कातरो, मचांदुर, घुघसीडीह, कोनारी, मातरोडीह, रूदा व मासाभाट के ग्रामीण शामिल होंगे। वहीं 05 अक्टूबर को करंजा भिलाई शाला में करंजा भिलाई, अंजोरा (ढा), ढाबा, डांडेसरा, भेड़सर, सिरसाखुर्द, चिखली, कुटेलाभांठा, खपरी (कु), जेवरा, भटगांव, समोदा, बोड़ेगांव, ननकट्ठी, रवेलीडीह, अरसनारा, बासीन, ढौर, खेदामारा, कचांदुर, सिलोदा, खुर्सीडीह, मालूद, झेंझरी व गनियारी के नागरिक शामिल होंगे। 06 अक्टूबर को बोरई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें रमसड़ा, नगपुरा, बोरई, दमोदा, खुरसुल, गनियारी, पीपरछेड़ी, खपरी (सि.), महमरा, अंजोरा (ख), मोहलई, कोटनी, बेलोदी, चंदखुरी, पीसेगांव, कोलिहापुरी, धनोरा, खम्हरिया, हनोदा, कोड़िया, कोकड़ी, उमरपोटी, पुरई, पाउवारा, डुमरडीह और उतई के नागरिक शामिल होंगे। 07 अक्टूबर को नगर निगम भिलाई (सुपेला सभागार) में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें जुनवानी, खम्हरिया, कोहका, कुरूद, छावनी, सुपेला, आमदी, कोसानाला, रूआबांधा, रिसाली, डुण्डेरा के नागरिक शामिल होंगे।
इसी क्रम में विकासखंड धमधा के तहत 01 अक्टूबर को ग्राम पंचायत बोरी में शिविर आयोजित होगा, जहां ग्राम पंचायत चीचा, डोड़की, देउरकोना, अरसी, सुखरीकला, टेकापार, तुमाखुर्द, फुण्डा, सिलतरा, दनिया, परसदाखुर्द, बोरी, डोमा, पथरिया, नवागांव व परसदा के ग्रामीणजन शामिल होंगे। 01 अक्टूबर को ग्राम पंचायत मेड़ेसरा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सगनी, परसदा, कोड़िया, मेड़ेसरा, पथरिया, नंदिनी, खुंदनी, पोटिया, पिटौरा, सेमरिया, गिरहोला के नागरिक शामिल होंगे। 03 अक्टूबर 2026 को लिटिया के हाई स्कूल प्रांगन में शिविर आयोजित किये जाएंगे। जिसमें मड़ियापार, करेली, गाड़ाडीह, पुरदा, जोगीगुफा, लिटिया, सेमरिया, चिखला, बिरेझर, हसदा, खर्रा, रौंता, हिर्री, टेमरी, पोटिया, सेवती के नागरिक शामिल होंगे। 04 अक्टूबर को ग्राम पंचायत कपसदा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें अकोला, कपसदा, पंचदेवरी, सांकरा, खपरी, लिमतरा, कंडरका, ढाबा, बोरसी और मर्रा के नागरिक शामिल होंगे। 05 अक्टूबर को पेण्ड्रावन के बाजार चौक के पास शिविर आयोजित किये जाएंगे। जिसमें रौंदा, साल्हेखुर्द, पेण्ड्रावन, परसकोल, कोनका, गोरपा, नवागांव (सा.), भिलौरी, अगार, राजपुर, कुटहा, पगबंधी, पेण्ड्री, अकोली, अछोली, ठेलका के नागरिक शामिल होंगे। 05 अक्टूबर को ग्राम पंचायत लहंगा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें खपरी, पाहरा, डूमर, मलपुरीखुर्द, ढौर(खेरधी), लहंगा, अछोटी, गोढ़ी, मलपुरीकला और ओटेबंद के नागरिक शामिल होंगे। 06 अक्टूबर को अम्बेडकर भवन धमधा में आयोजित शिविर में नगर पंचायत धमधा क्षेत्र के नागरिक शामिल होंगे। 06 अक्टूबर को नगर पालिका कार्यालय अहिवारा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें बागडुमर, अहेरी, बिरेभाट, मुड़पार, ढौर (हि), खेरधा, मोहंदी, नारधा, रिंगनी, नंदौरी, मुरमुंदा, चेटुवा और नगर पालिका परिषद अहिवारा अंतर्गत ग्राम अहिवारा, खासाडीह, बानबरद के नागरिक शामिल होंगे। 07 अक्टूबर को कालेज मैदान सिरनाभाठा डंगरिया में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें देवरी, पेंड्री, भिभौरी, गोबरा, नंदवाय, नवागांव, बिरझापुर, तितुरघाट, महाराजपुर, सोनेसरार, मोतिमपुर, रहटादाह, सिरनाभाठा, नंदेली, भरनी, रक्सा, खपरी, परसबोड़, धरमपुरा, बरहापुर, कन्हापुरी, जाताघर्रा, परसुली, सिल्ली, दानी कोकड़ी, परोड़ा, बसनी, करेली, गाड़ाघाट, घसरा, तुमाकला, खैरझिटी, बिरेभाठ, हिरेतरा, घोठा, पेण्ड्री, रूहा, सुखरीखुर्द, खिलौराकला, खिलौराखुर्द, धूमा, घोटवानी, भाठा कोकड़ी, मुड़पार, टठिया, ठेंगाभाट, मोहलाई, छिराही, तरकोरी, धौंराभाठा, डंगनिया, बिरोदा, गोता, माटरा, हरदी, मोहरेंगा, कंदई, कोकड़ी, खजरी, पेण्ड्रीतराई और दारगांव के नागरिक शामिल होंगे। 07 अक्टूबर को नगर पालिका कार्यालय कुम्हारी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें नगर पालिका परिषद कुम्हारी अंतर्गत ग्राम कुम्हारी, चोरहा, परसदा, जंजगिरी के नागरिक शामिल होंगे।  
इसी तरह विकासखंड पाटन के अंतर्गत 01 अक्टूबर को सतनाम भवन पाटन में शिविरि आयोजित किए जाएंगे। जिसमें रानीतराई पंचायत के शिविर में तेलीगुण्डरा, खर्रा, केसरा, जरवाय, कौही, बोरेन्दा, रानीतराई, असोगा, रेंगाकठेरा, डिडगा, चुलगहन, औंसर, ओदरागहन, निपानी, करेला, पाहंदा, बीजाभाठा, महकाखुर्द, पहंडोर, पचपेड़ी, करसा, घुघवा, अमेरी, करगा, जामगांव (एम.), रूही, झीट, खुड़मुड़ी, तुलसी, चंगोरी, चीचा, सावनी, टर्रा, रवेली, राखी, लोहरसी, देवादा व अरसनारा के नागरिक शामिल होंगे। 03 अक्टूबर को पाटन नगर पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मर्रा, बेलौदी, दरबार, मोखली, बोरीद, सोरम, सेमरी, कसही, पन्दर, गुजरा, बठेना, दैमार, सिकोला, सिपकोन्हा, पाटन, अखरा, अटारी, खोरपा, सोनपुर, तरीघाट, खम्हरिया, भनसूली के नागरिक शामिल होंगे। 05 अक्टूबर को फेकारी के ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित किये जाएंगे। जिसमें फुण्डा, सांतरा, गोंडपेन्डरी, छाटा, अचानकपुर, ढौर, महकाकला, मुड़पार, चुनकट्टा, पतोरा, धौंराभाठा, सेलूद, मानिकचौरी, परसाही, फेकारी, गाड़ाडीह, मटंग, गुढ़ियारी व कानाकोट, भरर, भनसुली (आर.), कुर्मीगुण्डरा, गब्दी, कुम्हली, पौहा, जामगांव (आर.), बोरवाय, धमना, खोला, बटरेल, अरमरीखुर्द, नवागांव, गातापार, सुरपा, टेमरी, बेल्हारी, अकतई, आगेसरा व किकिरमेटा के ग्रामीण शामिल होंगे। 07 अक्टूबर को अमलेश्वर के आत्मानंद स्कूल परिसर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पाहंदा, घुघवा, जमराव, महुदा, कोपेडीह व उफरा, सांकरा, मोतीपुर, बटंग, खम्हरिया, अमलीडीह, औंरी, नारधी, मगरघटा, भोथली, अमलेश्वर, खुड़मुड़ा एवं आसपास के अन्य समस्त ग्राम के नागरिक शामिल होंगे। 07 अक्टूबर को नगर निगम भिलाई-3 के सभागार में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें नगर पालिका निगम भिलाई-चरोदा अंतर्गत भिलाई 03, उमदा, पुरेना, कुगदा, सोमनी, गनियारी, मोरिद, सिरसाकला, देवबेलोदा, उरला, जरवाय, पथर्रा, दादर एवं चरोदा के नागरिक शामिल होंगे।
इन सभी सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थल पर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, खाता विभाजन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, निःशुल्क नक्शा, खसरा, बी-1 व किसान किताब वितरण, आधार-मोबाइल-जेंडर इन्द्राज, एग्रीस्टेक किसान रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख वितरण, पीएम-किसान भौतिक सत्यापन, आरबीसी 6(4) के तहत राहत प्रकरण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र तथा वनाधिकार पत्रक जैसे समस्त राजस्व, किसान व नागरिक कल्याणकारी कार्यों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रदान किया जाएगा।  

ःः000ःः





Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने