जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
समाचार
औद्योगिक दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने सुरक्षा उपायों की समीक्षा
- कार्यस्थलों पर संभावित जोखिमों की पहचान कर उनका समयबद्ध निराकरण करने के दिए निर्देश
दुर्ग, 21 सितम्बर 2026/ जिले में विगत वर्षों में घटित गंभीर एवं खतरनाक औद्योगिक दुर्घटनाओं की समीक्षा तथा भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से भिलाई इस्पात संयंत्र में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संचालक श्री मनीष श्रीवास्तव ने की।
बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र सहित जिले के विभिन्न बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप संचालक श्री मनीष कुंजाम एवं सहायक संचालक श्री दिव्यांश सिन्हा व श्री पीयूष वर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में विगत 10 वर्षों में घटित गंभीर एवं खतरनाक औद्योगिक दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। दुर्घटनाओं के कारणों, परिस्थितियों, कार्य-पद्धतियों तथा दुर्घटनाओं के दौरान सामने आई सुरक्षा संबंधी कमियों एवं खामियों का विश्लेषण किया गया।
औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संचालक द्वारा निर्देशित किया गया कि पूर्व में घटित दुर्घटनाओं की केस स्टडी तैयार कर उनसे प्राप्त सीख को कारखानों की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया जाए। दुर्घटनाओं के मूल कारणों का विश्लेषण करते हुए आवश्यक निवारक एवं सुधारात्मक उपायों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।
बैठक में खतरनाक एवं जोखिमपूर्ण कार्यों के लिए कार्य-विशिष्ट एसओपी (Standard Operating Procedure) तैयार करने तथा संबंधित श्रमिकों को कार्य की प्रकृति एवं जोखिम के अनुरूप प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया गया। नियमित सुरक्षा एवं रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित करने तथा कार्यस्थल पर निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संचालक द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसी भी खतरनाक कार्य को निर्धारित सुरक्षित कार्य-विधि के बिना नहीं कराया जाए। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व जोखिम मूल्यांकन, सुरक्षित कार्य-विधि, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रमिकों की दक्षता एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। सभी कारखाना प्रबंधनों एवं सुरक्षा अधिकारियों को लागू अधिनियमों एवं नियमों के सुरक्षा प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कार्यस्थलों पर संभावित जोखिमों की पहचान कर उनका समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक का उद्देश्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करना, दुर्घटनाओं के मूल कारणों का विश्लेषण करना तथा दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकते हुए श्रमिकों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित करना रहा।
::000::

सेवा की कहानी
’सेवा संकल्प अभियान’ से सजी तेज कुमार साहू की आत्मनिर्भरता और समृद्धि की राह
दुर्ग, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित रिसाली नगर पालिक निगम के निवासी तेज कुमार साहू की जीवन यात्रा जन-कल्याण और निस्वार्थ सेवा के उस संकल्प को साकार करती है, जिसे केंद्र एवं राज्य शासन, सेवा के संकल्प के साथ धरातल पर उतार रही है। रिसाली बस्ती में शिवाजी चौक के पास झलक फैंसी स्टोर (ब्यूटी एवं फैशन एक्सेसरीज) का छोटा व्यवसाय चलाने वाले तेज कुमार जी लंबे समय से अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उनकी इस कठिन राह को आसान बनाने और उन्हें शासकीय योजनाओं से सीधे जोड़ने का कार्य ’सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से संभव हुआ। तेज कुमार जी को ’प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि’ (पीएम स्वनिधि) योजना की संपूर्ण जानकारी मिली और त्वरित सहायता प्रदान की गई। सेवा के इसी समर्पित भाव से उन्हें कार्यशील पूंजी का ऋण बिना किसी परेशानी के स्वीकृत हुआ, जिसका उपयोग उन्होंने अपनी दुकान में सौंदर्य व फैशन एक्सेसरीज की नई सामग्री शामिल करने के लिए किया। शिवाजी चौक रिसाली बस्ती के पास झलक फैंसी स्टोर जैसी मुख्य जगह पर दुकान होने और बेहतर स्टॉक उपलब्ध होने से उनकी दैनिक आय में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। शासन और प्रशासन द्वारा दी गई इस सुव्यवस्थित सेवा ने न केवल उनके व्यवसाय को नई गति दी, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। आज तेज कुमार साहू का यह व्यवसाय उनके परिवार की आर्थिक मजबूती और स्वावलंबन का मुख्य स्तंभ बन चुका है। ’सेवा संकल्प अभियान’ के इस सार्थक प्रयास ने यह साबित कर दिया है कि जब जनकल्याणकारी योजनाएं सच्ची सेवा भावना के साथ आम जनता तक पहुँचती हैं, तो वे जीवन को पूरी तरह से संवार देती हैं।