जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
सेवा की कहानी
सेवा के संकल्प से संकट के समय मिला संबल
-राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना बनी श्रीमती कुलेश्वरी साहू का सहारा, त्वरित कार्रवाई से दूर हुई आर्थिक तंगी
दुर्ग, 28 सितंबर 2026/ समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर संकटग्रस्त और जरूरतमंद परिवारों को सुलभ और पारदर्शी तरीके से शासकीय योजनाओं से जोड़कर सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा संकल्प’ अभियान दुर्ग जिले में अत्यंत प्रभावकारी सिद्ध हो रहा है। प्रशासनिक तत्परता और त्वरित सेवा वितरण व्यवस्था के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में तहसील व जिला दुर्ग के ग्राम व पोस्ट-बोरई निवासी श्रीमती कुलेश्वरी साहू के जीवन में शासन की योजना ने आर्थिक संबल और नई उम्मीद जगाई है।
श्रीमती कुलेश्वरी साहू ने बताया कि उनके पति स्व. श्री देवसिंह साहू का विगत 18 जुलाई 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य के अचानक चले जाने से उनके घर में गंभीर आर्थिक संकट निर्मित हो गया था। इस कठिन समय में ‘सेवा संकल्प’ की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत बोरई द्वारा उन्हें राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की जानकारी दी गई। इसके उपरांत ग्राम पंचायत सचिव ने त्वरित संवेदनशीलता और कार्रवाई दिखाते हुए वर्ष 2002-03 की बीपीएल सर्वे सूची का अवलोकन किया। सर्वे सूची में परिवार का नाम दर्ज होने की पुष्टि होते ही श्रीमती कुलेश्वरी साहू को योजना का लाभ दिलाने के लिए तत्काल आवेदन फॉर्म भरवाया गया और प्रक्रिया पूरी कर उन्हें राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की राशि का लाभ दिलाया गया। योजना से प्राप्त 20 हजार की वित्तीय सहायता ने श्रीमती कुलेश्वरी साहू के परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने और इस मुश्किल घड़ी से उबरने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विपत्ति के समय मिले इस संबल और त्वरित प्रक्रिया से अभिभूत होकर श्रीमती कुलेश्वरी साहू ने ग्राम पंचायत बोरई एवं छत्तीसगढ़ शासन की इस संवेदनशील पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा सहृदय आभार व्यक्त किया।
::000::

सेवा के संकल्प से संवरा लतेलू सोनवानी का जीवन
-पीएम आवास योजना (ग्रामीण) बनी खुशियों का जरिया, कबाड़ी का काम करने वाले परिवार को मिला अपना पक्का आशियाना
दुर्ग, 28 सितंबर 2026/ समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुलभ और पारदर्शी तरीके से शासकीय योजनाओं से जोड़कर सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा संकल्प’ अभियान दुर्ग जिले में अत्यंत प्रभावकारी सिद्ध हो रहा है। प्रशासनिक तत्परता और त्वरित सेवा वितरण व्यवस्था के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड व जिला दुर्ग के ग्राम पंचायत परसाही निवासी श्री लतेलू सोनवानी, पिता श्री सुकलाल के जीवन में शासन की योजना ने सम्मान और स्थायित्व की नई किरण जगाई है।
हितग्राही श्री लतेलू सोनवानी, जो कबाड़ी का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, हमेशा से एक सुरक्षित और पक्के मकान का सपना देखते थे। ‘सेवा संकल्प’ की मंशा के अनुरूप जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बारे में जानकारी मिली, तो पंचायत एवं प्रशासनिक स्तर से त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका प्रकरण स्वीकृत किया गया। योजना के अंतर्गत उन्हें 1.20 लाख रुपए की अनुदान राशि तथा 23,790 रुपए मनरेगा (अब व्हीबी- जीरामजी) मजदूरी राशि, कुल 1.43 लाख रुपए की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई। योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंने एक सुंदर और मजबूत पक्का मकान निर्मित कराया है, जिसमें अब शौचालय, बिजली और नल से जल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। श्री लतेलू सोनवानी ने बताया कि पहले जहां कच्ची मिट्टी की दीवारें और टीन की छत वाला घर हुआ करता था, आज वहां पक्की ईंटों की मजबूत दीवारें और सुंदर फर्श वाला मकान तैयार है। अब न कीड़े-मकोड़ों का डर है और न ही बारिश में छत टपकने की चिंता। उन्होंने कहा, ’यह आवास मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मेरे नाती-पोते भी अब पक्के मकान में रहेंगे, यह सोचकर ही मुझे बहुत खुशी होती है।’ अपने सपनों को पंख देने और त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए उन्होंने सरकार के इस सेवा भावना की भूरि-भूरि सराहना की और सहृदय आभार व्यक्त किया।

सेवा के संकल्प से रोशन हुई निषाद टंडन की राह, सौर ऊर्जा से घर में छाई खुशहाली
-पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बनी बचत का जरिया, भिलाई के सेवानिवृत्त कर्मचारी को मिली 90 हजार रुपए की सब्सिडी
दुर्ग, 28 सितम्बर 2026 / दुर्ग जिले में शासकीय योजनाओं व नागरिक सेवाओं को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ तरीके से पहुँचाने के लिए शासन की सेवा संकल्प पहल प्रभावी रूप से कार्यरत् है। प्रशासनिक तत्परता और संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना इस अभियान का मूल उद्देश्य है। इस पहल के परिणामस्वरूप कैलाश नगर, भिलाई निवासी एनएमडीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री निषाद टंडन के जीवन में आर्थिक बचत, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की नई किरण आई है।
श्री निषाद टंडन ने बताया कि सेवा संकल्पित सरकार की मूल मंशा के अनुरूप जब उन्हें सौर ऊर्जा (सोलर पैनल) योजना के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने अपने घर में 2 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगवाने का निश्चय किया। इसके उपरांत प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग और वेंडर के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया सुगमता से संपन्न हुई। सुगम व्यवस्था के तहत उन्हें 30 हजार रुपए राज्य सब्सिडी तथा 60 हजार रुपए केंद्र सरकार की सहायता (कुल 90 हजार रुपए) सीधे प्राप्त हुई। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद से उनका सोलर सिस्टम 3590 यूनिट बिजली का उत्पादन कर चुका है, जिसमें से सरप्लस बिजली विभाग को भी बेची गई है। अब उनका बिजली बिल न के बराबर आ रहा है, जिससे प्रतिमाह बड़ी आर्थिक बचत हो रही है। श्री निषाद टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ओर से मिली त्वरित सहायता ने उनके जीवन को बेहद आसान बना दिया है।