PRORJN_22_SEPTEMBER_2026_NEWS_FILE_06

PRORJN_22_SEPTEMBER_2026_NEWS_FILE_06

जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विविध सेवा गतिविधियां
- जलस्रोत सफाई, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगजन सहयोग और जागरूकता गतिविधियों का होगा आयोजन
राजनांदगांव 22 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में 23 सितम्बर 2026 को सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा भावना और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा दोपहर 12.30 बजे भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम पार्रीनाला में सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें अनाथालय भ्रमण, अंगदान संकल्प अभियान, नशा मुक्त भारत के प्रति जागरूकता तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोपहर 3 बजे वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा।
इसी क्रम में आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा नगर पालिक निगम द्वारा सुबह 7.30 बजे शिवनाथ नदी मोहारा घाट में जल संरक्षण एवं जलस्रोत सफाई गतिविधि आयोजित की जाएगी। नागरिकों को जलस्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए श्रमदान भी किया जाएगा। डोंगरगढ़ में दिव्यांगजन सहयोग गतिविधि के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिव्यांगजनों को आवश्यक सहयोग एवं शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। नगर पंचायत छुरिया द्वारा वार्ड क्रमांक 9 में सुबह 7 बजे से नया तालाब स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत नागरिकों से सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में योगदान देने की अपील की गई है।
क्रमांक 130 -----------------

Contact- 
District Public Relation Office, Rajnandgaon 
E-MAIL ID- prorjn@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Popular Items