शाई होप सबसे ज्यादा शतक लगाने में नंबर-1, एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स से इतना आगे

शाई होप सबसे ज्यादा शतक लगाने में नंबर-1, एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स से इतना आगे

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/03/d79e95dc0cf25a1718bd9db9112348c217910473172461364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/03/d79e95dc0cf25a1718bd9db9112348c217910473172461364_original.jpg","width":220},"value":null}

वेस्टइंडीज के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने शनिवार (03 अक्टूबर) को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली. होप ने 104 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्का लगाकर सेंचुरी पूरी की. शतक के साथ होप विकेटकीपर-कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को बहुत पीछे छोड़ दिया है. 

होप ने कप्तान-विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 8वां वनडे शतक लगाया. इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान-विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी 6 शतकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि धोनी ने 172 पारियों में 6 शतक लगाए, जबकि होप ने 53 पारियों में 8 शतक पूरे कर लिए. लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स 4 शतकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं. 

वनडे में विकेटकीपर-कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक

8 शाई होप (53 पारियां)

6 एमएस धोनी (172 पारियां)

4 एबी डी विलियर्स (27 पारियां)

21वां वनडे शतक 

यह होप का 21वां वनडे शतक रहा. इसके साथ उन्होंने खुद को सबसे कम पारियों में 21 वनडे शतकों तक पहुंचने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल कर लिया है. होप संयुक्त रूप से फॉर्मेट में तीसरे सबसे तेज 21 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. होप ने 152वीं पारी में यह कमाल किया. डेविड वॉर्नर और क्विंटन डिकॉक ने भी 152वीं पारी में ही 21वां वनडे शतक जड़ा था. लिस्ट में हाशिम अमला 116 पारियों के साथ पहले पायदान पर हैं. 

सबसे कम पारियों में 21 वनडे शतक

116 पारी- हाशिम अमला

138 पारी- विराट कोहली

152 पारी- क्विंटन डि कॉक/ डेविड वॉर्नर/ शाई होप

183 पारी- एबी डी विलियर्स

186 पारी- रोहित शर्मा

सीरीज में लगातार दूसरा शतक 

यह भारत के खिलाफ सीरीज में शाई होप का लगातार दूसरा शतक रहा. इससे पहले 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में होप ने 94 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली थी. अब न्यू चंडीगढ़ में भी उनके बल्ले से शतक निकला. तिरुवनंतपुरम के पहले वनडे में होप सिर्फ 12 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए थे. कुछ पारियों को हटाकर देखा जाए तो होप लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6... युवराज सिंह ने जड़े 6 छक्के, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने