13 छक्के 15 चौके, लुआन ड्री प्रिटोरियस की आंधी, 79 गेंद में 188 ठोक रच डाला इतिहास

13 छक्के 15 चौके, लुआन ड्री प्रिटोरियस की आंधी, 79 गेंद में 188 ठोक रच डाला इतिहास

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/03/b93b2c798072cd8d60344b992d6cf4b91790999303983975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/03/b93b2c798072cd8d60344b992d6cf4b91790999303983975_original.jpg","width":220},"value":null}

लुआन ड्री प्रिटोरियस ने मेंस टी20 क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया है. उन्होंने 188 रनों की पारी खे ल मेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया है. उन्होंने CSA टी20 चैलेंज टूर्नामेंट में महज 79 गेंद में 188 रन बनाए. इसके बलबूते उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2008 IPL में 175 रन का स्कोर बनाया था.

पिछले 13 साल से टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर क्रिस गेल के नाम था. गेल ने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन की पारी खेली थी. मगर लुआन ड्री प्रिटोरियस ने CSA टी20 चैलेंज में टाइटंस के लिए खेलते हुए 79 गेंद में 188 रनों की तूफानी पारी खेली.

15 चौके 13 छक्के, बाउंड्री से ठोके 138

टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी, जिसके लिए लुआन ड्री प्रिटोरियस ने ओपनिंग की. उन्होंने 23 गेंद में फिफ्टी पूरी की और अगले पचास रन 17 गेंद में बनाते हुए 40 गेंद में सेंचुरी पूरी की. प्रिटोरियस धुआंधार अंदाज में बैटिंग कर रहे थे और 57 गेंदों में 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया.

दक्षिण अफ्रीका के इस खूंखार बल्लेबाज ने 79 गेंद में 188 रन बनाए. 237.97 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 13 छक्के लगाए. प्रिटोरियस ने ऐसा कहर बरपाया कि बाउंड्री से ही उन्होंने 138 रन बना डाले.

टी20 में सबसे बड़े बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अब लुआन ड्री प्रिटोरियस के नाम है. 175 के स्कोर के साथ क्रिस गेल दूसरे और रवांडा के हमजा खान तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने इसी साल 164 रन की पारी खेली थी. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में किसी फुल मेंबर देश के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर आरोन फिंच के नाम है, जिन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन की पारी खेली थी.

  • 188 रन - लुआन ड्री प्रिटोरियस
  • 175 रन - क्रिस गेल
  • 164 रन - हमजा खान

124 रन से जीते टाइटंस

लुआन ड्री प्रिटोरियस की 188 रनों की पारी के दम पर टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 267 रन बनाए थे. इसके जवाब में नाइट्स का बल्लेबाजी लाइन-अप बुरी तरह ढेर हो गया और पूरी टीम 143 रनों पर सिमट गई. इस तरह टाइटंस ने 124 रनों की बड़ी जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें:

17 साल की कुमकुम मोहोद ने लगाई हैट्रिक, गोल्ड जीत रच दिया इतिहास

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने