एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें रहेंगी, जसप्रीत बुमराह भी शानदार लय में है. ये मैच गोल्ड के लिए हो रहा है, हारने वाली टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ेगा. यहाँ देखें लाइव स्कोर और पल-पल की अपडेट.
एशियन गेम्स फाइनल में भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है, दोनों उसी टीम के साथ गोल्ड मुकाबले में उतरी जिसके साथ उन्होंने सेमीफाइनल जीते. गोल्ड से पहले हुए ब्रॉन्ज़ के लिए हुए मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश 102 रनों पर सिमट गई.
भारत की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम.
अगर रद्द हुआ फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
भारतीय क्रिकेट टीम डिफेंडिंग चैंपियन है, जिन्होंने 2022 में गोल्ड मेडल जीता था. एशियन गेम्स 2026 में अगर भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों को गोल्ड मेडल मिलेगा, इस स्थिति में किसी टीम को सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा.
भारतीय स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, विपराज निगम.
पकिस्तान स्क्वॉड: साहिबजादा फरहान (कप्तान), हैदर अली, अब्दुल समद, माज सदाकत, साद मसूद, सैम अयूब, हसन नवाज, उस्मान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अरफात मिन्हास, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.