क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं

क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/05/ee6fe5d252bbe87501df9748c89f162617886013731031364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/05/ee6fe5d252bbe87501df9748c89f162617886013731031364_original.jpg","width":220},"value":null}

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के संन्यास ने हर किसी को हैरान कर दिया है. क्रिकेट फैंस समझ रहे हैं कि अब चहल कभी भारत के लिए नहीं खेलते दिखेंगे. साथ ही ऐसी भी चर्चा हो रही है कि चहल अब आईपीएल भी नहीं खेल पाएंगे. कुछ लोग यहां तक दावा कर रहे हैं कि चहल ने दुनियाभर की फ्रेंचाइजी लीग खेलने के कारण संन्यास लिया है. आपको बता दें कि ये सभी दावें पूरी तरह गलत हैं. 

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अभी सिर्फ फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया है. वह अब कभी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. अब उनका भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा. भले ही वह भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन टेस्ट में उनका डेब्यू नहीं हुआ था. 

ऐसा नहीं है कि चहल अब संन्यास के बाद भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल नहीं खेल सकते हैं. वह इन दोनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह वापसी जरूर कर सकते हैं. चहल आईपीएल में भी खेलते दिखेंगे. उन्होंने सिर्फ रेड बॉल की क्रिकेट को अलविदा कहा है. सफेद गेंद की क्रिकेट में वह खेलना जारी रखेंगे.

चहल ने अपने लाल गेंद के क्रिकेट करियर को भावुक होकर याद किया. उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स में खेला गया उनका आखिरी प्रथम श्रेणी का मैच एक सार्थक अध्याय का अंत था. वे अपने इस सफर और लाल गेंद के क्रिकेट से मिली यादों के लिए हमेशा आभारी रहेंगे. चहल ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनका करियर अभी खत्म नहीं हुआ है और उन्हें वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का एक और मौका मिलने की उम्मीद है. 

चहल भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में भी सीमित ओवरों में खेलते दिखेंगे. साथ ही वह आईपीएल में भी खेलते रहेंगे, क्योंकि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है. उन्होंने सिर्फ रेड बॉल फॉर्मेट से संन्यास लिया है. 

यह भी पढ़ें- 

एशियन गेम्स: 45 मिनट की देरी से शुरू होगा भारत और चीन का फाइनल, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने