**प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण**
*सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि रूपचंद भीमनानी के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’*
**राजनांदगांव।25 अक्टुबर
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 139वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि रूपचंद भीमनानी के निवास पर किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि (ऊर्जा विभाग) रूपचंद भीमनानी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमर लालवानी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री निकेश व्यास तथा भाजपा उत्तर मंडल के वार्ड क्रमांक 11 के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रणेश पगारे, अनिल गजभिये, योगेश सिंह चौहान, हरेंद्र साहू एवं गजेंद्र सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे।
सभी उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों एवं संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनसामान्य से जुड़ने, देश की उपलब्धियों को साझा करने तथा समाज में सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद स्थापित करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को देश के सामने लाते हैं।
कार्यक्रम के बाद चाय पर चर्चा मे सभी ने मोदी जी उपलब्धियो को जन जन तक पहुचाने का संकल्प भी लिया गया । रूपचंद भीमनानी ने अपने उदबोधन मे कहा कि हम अच्छे कार्यों की चर्चा समाज में करें चर्चा करते-करते धीरे-धीरे समाज में बदलाव आएगा और देश विकसित भारत की ओर अग्रसर होगा ।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
THANKS & REGARDS
जिला भाजपा राजनांदगाँव
07744-229988