जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
समाचार
स्कूल शिक्षा मंत्री की घोषणा पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई, बच्चों की मांग पर सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत
- स्कूल शिक्षा मंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल
दुर्ग, 06 अक्टूबर 2026 / दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद की छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बच्चों की मांग पर सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। स्कूल में प्रार्थना शेड के निर्माण हेतु लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज सेवा सेतु शिविर में शामिल होने ग्राम फेकारी पहुंचे थे। ज्ञात हो कि बीते दिनों शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव कल कार्यक्रम से वापस लौटते समय उन्होंने सेलूद चौक स्थित हाईस्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे विद्यार्थियों से सहज संवाद किये। मंत्री को अपने बीच पाकर विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ उनसे बातचीत की और अपनी पढ़ाई एवं स्कूल से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी साझा किये।
शिक्षा मंत्री की घोषणा पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव द्वारा 05 अक्टूबर 2026 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद में प्रार्थना शेड के निर्माण की घोषणा की गई थी। इस घोषणा पर त्वरित और संवेदनशील पहल करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने मात्र अगले ही दिन यानी 06 अक्टूबर को निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने का आदेश जारी कर दिया।
छात्राओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ
इस प्रार्थना शेड का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। दैनिक व सांस्कृतिक गतिविधियाँ, शेड बनने से विद्यालय में प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा के साथ-साथ शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य सामूहिक गतिविधियों के संचालन में सुगमता होगी। विशेष रूप से चिलचिलाती धूप और बारिश के मौसम के दौरान छात्राओं को एक सुरक्षित, छायादार और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
::000::

पाटन और अहिवारा में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण हेतु शासकीय भूमि आबंटित
-कलेक्टर श्री सिंह ने नगर पंचायत पाटन और नगर पालिका परिषद अहिवारा को भूमि आबंटन की दी स्वीकृति
दुर्ग, 06 अक्टूबर 2026/ जिले में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नगरीय निकायों के सुव्यवस्थित विकास को गति देने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने नगर पंचायत पाटन तथा नगर पालिका परिषद अहिवारा में ’सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.)’ के निर्माण प्रयोजनार्थ शासकीय भूमि आबंटन का आदेश जारी कर दिया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देशों एवं राजस्व पुस्तक परिपत्र 4-1 की कंडिका 26 के प्रावधानों के तहत एक रुपये प्रति वर्गफीट की दर से निर्धारित मूल्य राज्य कोष में जमा कराए जाने के फलस्वरूप यह आबंटन बिना भू-भाटक प्रदान किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, नगर पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पाटन (पटवारी हल्का नंबर 38) स्थित खसरा नंबर 315 की 0.50 हेक्टेयर (अर्थात 53,820.00 वर्गफीट) शासकीय भूमि एसटीपी निर्माण के लिए आबंटित की गई है। वहीं, नगर पालिका परिषद अहिवारा अंतर्गत ग्राम बानबरद (पटवारी हल्का नंबर 06) स्थित खसरा नंबर 1243 के कुल रकबा 3.10 हेक्टेयर में से 0.40 हेक्टेयर (अर्थात 43,058.00 वर्गफीट) शासकीय भूमि एसटीपी निर्माण हेतु आबंटित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आबंटित भूमि का उपयोग केवल निर्धारित जनउपयोगी एवं सार्वजनिक कार्य हेतु ही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, भूमि का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा निर्माण के दौरान नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के प्रावधानों, लोकबाधा रहित संचालन, स्वास्थ्य सुरक्षा, सुविधा एवं पर्यावरण संरक्षण के मानकों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।