PRO Durg news & photo _ 31 October 2026 _ File 01

PRO Durg news & photo _ 31 October 2026 _ File 01

जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
समाचार

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन  

- दुर्ग जोन ने नेटबॉल एवं कराते में लहराया परचम


दुर्ग, 31 अक्टूबर 2026/ दुर्ग में आयोजित चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह आज भिलाई विद्यालय, सेक्टर-02, भिलाई के खेल प्रांगण में संपन्न हुआ। 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों से लगभग 468 छात्र-छात्राओं ने नेटबॉल एवं कराते खेल विधाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर एवं सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री के वी राव संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग थे। श्री जेएस धीर, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, श्रीमति कल्पना स्वामी क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा संभाग दुर्ग, छाया प्रकाश राव सहायक क्रीड़ा अधिकारी रायपुर, श्री अमित घोष सहायक संचालक दुर्ग एवं पांचों जोन के दल प्रबंधकों की उपस्थिति में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की गई तथा विजेता एवं उपविजेता संभागों को बधाई दी गई।

नेटबॉल प्रतियोगिता का सामूहिक अंतिम परिणाम

बालक वर्ग 17 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय रायपुर जोन एवं तृतीय बस्तर जोन शामिल है। इसी तरह बालिका वर्ग 17 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय रायपुर जोन एवं तृतीय बिलासपुर जोन शामिल है।

कराते प्रतियोगिता का सामूहिक अंतिम परिणाम

बालक वर्ग 14 वर्ष के प्रतिभाग प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय रायपुर जोन एवं तृतीय दृ बिलासपुर जोन शामिल है। बालिका वर्ग 14 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय बस्तर जोन एवं तृतीय बिलासपुर जोन शामिल है। इसी प्रकार बालक वर्ग 17 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय दृ रायपुर जोन एवं  तृतीय दृ बिलासपुर जोन शामिल है। बालिका वर्ग 17 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम रायपुर जोन, द्वितीय बिलासपुर जोन एवं तृतीय दृ दुर्ग जोन शामिल है। बालक वर्ग 19 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम दुर्ग जोन,  द्वितीय बिलासपुर जोन एवं तृतीय दृ रायपुर जोन और बालिका वर्ग 19 वर्ष के प्रतिभागी प्रथम रायपुर जोन, द्वितीय बिलासपुर जोन एवं तृतीय दृ दुर्ग जोन प्रतियोगिता में शामिल है।

दुर्ग जोन का शानदार प्रदर्शन

इस प्रतियोगिता में दुर्ग जोन के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेटबॉल के बालक एवं बालिका दोनों 17 वर्ष वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कराते में भी दुर्ग जोन ने बालक एवं बालिका 14 वर्ष, बालक 17 वर्ष तथा बालक 19 वर्ष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इस प्रकार दुर्ग जोन ने प्रतियोगिता में कुल छह वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनरल चौंपियनशिप पर कब्जा किया।

आयोजन में सहयोग

इस चार दिवसीय आयोजन में दुर्ग जिले के लगभग 100 व्यायाम शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। निर्णायकों, तकनीकी अधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों, आयोजन समिति एवं सहयोगी कर्मचारियों का भी विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजन समिति के श्री पी जे सेबास्टियन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी, दुर्ग ने सभी पत्रकार मीडिया के साथीयों, अतिथियों, प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों  के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का समापन खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द के संदेश के साथ हुआ।

ःः000ःः

समाचार

43 साल की शासकीय सेवा के बाद उप संचालक देवेन्द्र कुमार चौबे सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी गई


दुर्ग, 31 अक्टूबर 2026/ संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन दुर्ग में पदस्थ उप संचालक श्री देवेन्द्र कुमार चौबे के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री चौबे ने अपने 42 वर्ष 9 माह के शासकीय सेवाकाल में विभिन्न विभागों में सेवाएं देते हुए अपनी कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और अनुभव से अलग पहचान बनाई।

संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय में विगत पांच वर्षों से पदस्थ रहते हुए उन्होंने संभाग के विभिन्न कार्यालयों के पेंशन प्रकरणों तथा जटिल वेतन निर्धारण संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण किया। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में संभागीय कार्यालय, जिला कोषालय, कोषालय कर्मचारी संघ, बीईओ कार्यालय दुर्ग, एसपी कार्यालय, सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित उनके परिवारजन और मित्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री कैलाश साहू ने श्री चौबे के 42 वर्ष 9 माह के सेवाकाल और विभिन्न विभागों में उनकी पदस्थापना के दौरान अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए उनकी शासकीय कर्तव्यपरायणता और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की।

कार्यक्रम में संभागीय संयुक्त संचालक श्री विवेक कुमार मिश्रा, ममता अवस्थी, नीतू पाण्डेय, कृष्णकांत खरांशु, हिना सिंह गुप्ता, सादिक उल मलिक, मनीष मिश्रा, शशि दुबे, अशोक राठौर, संतोष कुमार सोनी एवं खम्हन सिंह गोआर्य सहित अन्य अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

ःः000ःः

समाचार

रिसाली नगर पालिक निगम की मतदाता सूची में त्रुटियां, चार अधिकारियों से तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरण


दुर्ग, 31 अक्टूबर 2026/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक नामावली में मतदाता स्थानांतरित त्रुटि की सूचना सामने आई हैं। नगर पालिक निगम रिसाली के 40 वार्डों में से 12 वार्डों के 24709 मतदाताओं के नाम उनके निर्धारित वार्डों में दर्ज न होकर अन्य वार्डों में दर्ज होने की सूचना प्राप्त हैं। कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री अभिजीत सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चार अधिकारियों-रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री वासुमित्र दीवान, अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री अखिलेश गुप्ता और अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सुनील दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। नगर पालिक निगम रिसाली की निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया गया था। इसके बाद बूथ लेवल अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज होने की त्रुटि की जानकारी दी।

नोटिस में इस त्रुटि के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने में गंभीर लापरवाही बरतने तथा बीएलओ द्वारा प्रस्तुत आधार पत्रक 01 एवं 02 की समुचित जांच नहीं कराने का उल्लेख किया गया है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए चारों अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ःः000ःः

समाचार

भिलाई नगर पालिक निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 42 वार्डों के 11,339 मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज

- सात अधिकारियों को नोटिस

 
दुर्ग, 31 अक्टूबर 2026/ नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक नामावली में मतदाता स्थानांतरित त्रुटि की सूचना सामने आई हैं। नगर पालिक निगम भिलाई के 70 वार्डों में से 42 वार्डों के 11,339 मतदाताओं के नाम उनके निर्धारित वार्डों में दर्ज न होकर अन्य वार्डों में दर्ज होने की सूचना प्राप्त हैं। कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री अभिजीत सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सात अधिकारियों-रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सोनाल डेविड, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री डीकेश्वर साहू, अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अरविंद शर्मा, अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री अमरनाथ दुबे, अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती येशा लहरे, अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री कुलदीप कुमार गुप्ता एवं अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री अरविंद शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई की निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया गया था। इसके बाद बूथ लेवल अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज होने की त्रुटि की जानकारी दी।

नोटिस में इस त्रुटि के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने में गंभीर लापरवाही बरतने तथा बीएलओ द्वारा प्रस्तुत आधार पत्रक 01 एवं 02 की समुचित जांच नहीं कराने का उल्लेख किया गया है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सातों अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ःः000ःः

समाचार

भिलाई चरोदा नगर पालिक निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, चार अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस


दुर्ग, 31 अक्टूबर 2026/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक नामावली में मतदाता स्थानांतरित त्रुटि की सूचना सामने आई हैं। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के 40 वार्डों में से 16 वार्डों के 1204 मतदाताओं के नाम उनके निर्धारित वार्डों में दर्ज न होकर अन्य वार्डों में दर्ज होने की सूचना प्राप्त हैं। कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री अभिजीत सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चार अधिकारियों-रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री प्रकाश सोनी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री रवि विश्वकर्मा, अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री आलोक पसीने और अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री प्रभाकर शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा की निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया गया था। इसके बाद बूथ लेवल अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज होने की त्रुटि की जानकारी दी।

नोटिस में इस त्रुटि के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने में गंभीर लापरवाही बरतने तथा बीएलओ द्वारा प्रस्तुत आधार पत्रक 01 एवं 02 की समुचित जांच नहीं कराने का उल्लेख किया गया है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए चारों अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ःः000ःः

समाचार

निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित


दुर्ग, 31 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर पालिका आम निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने एवं पुनरीक्षण का कार्य जारी है। आगामी निर्वाचन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय शिकायत सेल का गठन किया गया है। यह शिकायत सेल जिला कार्यालय के भू-अभिलेख कक्ष क्रमांक 21 में संचालित किया गया है। इसके सुचारू क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके पूर्व दायित्वों के साथ निर्वाचन कार्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सिल्ली थामस से प्राप्त जानकारी अनुसार अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री रेखा राजपूत को शिकायत सेल का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सहायक ग्रेड-02 श्रीमती उज्ज्वला ध्रुव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सुश्री साधना वर्मा को सहायक का दायित्व सौंपा गया है। वहीं श्री ईश्वरी साहू, भृत्य को डाक रनर की जिम्मेदारी दी गई है।

ःः000ःः
Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने