जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
समाचार
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 15 अक्टूबर को
दुर्ग, 14 अक्टूबर 2026/ जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक 15 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में समिति के समस्त सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु अनुरोध किया गया है।
ःः000ःः

मृतक के परिजन को मिली 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग, 14 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड-03 अहिवारा जिला दुर्ग निवासी मानसिंह कुर्रे की विगत 05 अक्टूबर 2025 को ग्राम अहिवारा बायपास रोड नहर पुलिया के पानी में डुबने के कारण मृत्यु, ग्राम औरी तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी भगवती ठाकुर विगत 04 सितम्बर 2025 को औरी नाला के पानी में डुबने से मृत्यु, ग्राम पीसेगांव, तहसील व जिला दुर्ग निवासी अशोक निषाद की विगत 12 जनवरी 2025 को कोलिहापुरी तालाब में नहाते समय पानी से डुबने से मृत्यु, वार्ड 19 अर्जुन नगर सुपेला भिलाई तहसील जिला दुर्ग निवासी अरविन्द कुमार कोशले की विगत 30 अप्रैल 2025 को मरोदा डेम में नहाते समय पानी में डुबने से मृत्यु, सड़क नंबर 23, सेक्टर-08 भिलाई जिला दुर्ग निवासी राशि तांडी की विगत 04 अक्टूबर 2023 को सड़क नंबर 23, सेक्टर-08 भिलाई क्वाटर 01 बी जिला दुर्ग अपने घर में जहरीले सांप के काट लेने से मृत्यु, हथखोज पारा वार्ड नंबर 14 उतई तहसील व जिला दुर्ग की निवासी हितेन्द्र कुमार काकड़े की विगत 11 अप्रैल 2025 को ग्राम खोपली दर्री तालाब में नहाते समय पानी में डुबने से मृत्यु हो गई थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. मानसिंह कुर्रे के पुत्र कमल कुमार कुर्रे को, स्व. भगवती ठाकुर की पत्नी ललिता बाई को, स्व. अशोक निषाद की माता सुकन बाई को, स्व. अरविन्द कुमार कोशले की माता विमला कोशले को, स्व. राशि तांडी की माता श्रीमती प्रमिला तांडी और स्व. हितेन्द्र कुमार काकड़े की माता प्रेमलता काकड़े को क्रमशः 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 170 अपात्र हितग्राहियों की सूची पर दावा-आपत्ति 23 अक्टूबर तक आमंत्रित
दुर्ग, 14 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत दुर्ग जिले में विभिन्न कारणों से अपात्र पाए गए 170 हितग्राहियों की सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 को शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार स्थायी प्रतीक्षा सूची, आवास प्लस सूची तथा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची में शामिल ऐसे हितग्राहियों, जो विभिन्न कारणों से अपात्र हैं और जिन्हें योजना के नियमानुसार लाभान्वित किया जाना संभव नहीं है, उनके नाम संबंधित ग्रामसभा एवं जिला स्तरीय अपीलीय समिति के अनुमोदन के बाद विलोपित किए जाने हैं।
दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की आवास प्लस सूची के 31 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची के 139, इस प्रकार कुल 170 अपात्र हितग्राहियों की सूची का प्रकाशन दावा-आपत्ति के लिए किया जा रहा है। संबंधित ग्रामसभाओं एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जिला स्तरीय अपीलीय समिति से अनुमोदन प्राप्त किया गया है। प्रकाशित सूची का अवलोकन संबंधित ग्राम पंचायत भवन, दुर्ग जिले की आधिकारिक वेबसाइट एचटीटीपीएसः//डीयूआरजीडाटसीजीडाटजीओभीडाटइन तथा जिला पंचायत दुर्ग की वेबसाइट जेडपीडीयूआरजीडाटकाम पर किया जा सकता है। हितग्राही अथवा संबंधित व्यक्ति अपना दावा-आपत्ति जिला पंचायत दुर्ग के प्रथम तल स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शाखा या जिला पंचायत की आवक-जावक शाखा में प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति साधारण डाक, पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा की जा सकती है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त किसी भी प्रकार के दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।