जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम चारभाठा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- मातृ संवाद, पोषण जागरूकता एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को किया गया जागरूक
राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना डोंगरगढ़ के बागरेकसा सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत चारभाठा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मातृ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर योजनाओं से प्राप्त राशि का बेहतर उपयोग करने वाली महिलाओं सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान किया गया। हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान के तहत ग्रामीणों को मुनगा के पोषण संबंधी महत्व की जानकारी देकर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में मुनगा का पौधा लगाया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा बच्चों को न्योता भोज अंतर्गत खीर-पूड़ी परोसी गई। पौष्टिक थाली एवं रंगोली के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, मटका फोड़, फुगड़ी, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के साथ ही एचआईवी जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अनीता अहीरवाल, उपसरपंच श्रीमती वीना बाई, पंचायत सचिव, पंचगण, पर्यवेक्षक श्रीमती अहिल्या तुला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, गर्भवती एवं शिशुवती माताएं तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
क्रमांक 74 -----------------------
सेवा संकल्प अभियान
ग्राम पनेका के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलस सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड ग्राम पनेका के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलस सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान के संबंध में जानकारी दी गई और बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता किया गया। कार्यक्रम में एचआईवी एवं एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने और इसके बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। किशोरी बालिकाओं को एनीमिया व खून की कमी से बचने के लिए खान-पान और सही पोषण की जानकारी दी गई। दैनिक जीवन में स्वच्छता और साफ- सफाई का महत्व बताया गया।
हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान अंतर्गत मुनगा के औषधीय गुणों और इसके पोषण मूल्य की जानकारी दी गई। इस दौरान मुनगा पौधे का रोपण किया गया तथा ग्रामीणों से अपने घरों में मुनगा के पौधे का रोपण करने की अपील की गई। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मजबूती से पहुंचाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए पोषण शपथ ली। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती पुष्पा उइके, श्रीमती पुष्पा गायकवाड़, सरपंच श्री चिराग सवाई, पर्यवेक्षक श्रीमती विजया शर्मा सहित पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, मितानित, बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं स्कूल बालिकाएं उपस्थित थी।
क्रमांक 75 -----------------------
सेवा संकल्प अभियान
विशाल रंगोली में दिखी जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत की झलक
- सेवा के रंग, राष्ट्र के संग गतिविधि के तहत सात महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगोली में उकेरे जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के विविध आयाम
- आकर्षक रंगोली में विकसित छत्तीसगढ़, स्वच्छ भारत, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंडिया और जनकल्याणकारी योजनाओं का चित्रण
- जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के आकर्षण का केन्द्र रही विशाल रंगोली
राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा के रंग, राष्ट्र के संग गतिविधि के तहत कृषि उपज मंडी राजनांदगांव में निर्मित विशाल रंगोली में जनसेवा, सुशासन और विकसित भारत की परिकल्पना की आकर्षक झलक देखने को मिली। जिले के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक प्रयास से वृत्ताकार रंगोली तैयार कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों को कलात्मक रूप दिया। रंगोली के अलग-अलग हिस्सों में विकसित छत्तीसगढ़, स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंडिया, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय एकता तथा विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को आकर्षक रंगों एवं प्रतीकों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों की इस रचनात्मक पहल ने कला के माध्यम से जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
कृषि उपज मंडी परिसर में 7 अक्टूबर को आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा के अवसर पर यह विशाल रंगोली विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। रंगोली में भारत के मानचित्र, राष्ट्रीय ध्वज, स्वच्छता एवं पर्यावरण से जुड़े प्रतीकों तथा विभिन्न योजनाओं के चित्रण ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अतिथियों एवं आम नागरिकों ने रंगोली का अवलोकन कर विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। इस आयोजन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनभागीदारी से आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत 2047 के संकल्प को प्रदर्शित किया गया।
जिला स्तरीय आयोजन के साथ ही डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड मुख्यालयों में भी संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर रंगोली बनाई गई। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिला। रंगोली निर्माण की इस पहल ने कला को जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प से जोडऩे का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया। जिले के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, शासकीय कमला देवी राठी महाविद्यालय, शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय आदर्श अंग्रेजी महाविद्यालय सोमनी, कॉन्फ्रेंस महाविद्यालय, शासकीय पंडित किशोरी लाल विधि महाविद्यालय तथा रॉयल महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने रंगोली निर्माण में सक्रिय योगदान दिया।
क्रमांक 76 -----------------
साईबर क्राईम, डिजिटल अरेस्ट एवं साईबर सुरक्षा, ठगी गई राशि की वसूली के संबंध में प्रशिक्षण
राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता के मार्गदर्शन में साईबर काईम पीडि़त सहायता एवं ठगी गई रकम की वापसी योजना-2026 के परिपेक्ष्य में साईबर सेल, राजनांदगांव के समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत पैरालीगल वालिन्टियर्स हेतु साईबर काईम, डिजिटल अरेस्ट एवं साईबर सुरक्षा, ठगी गई राशि की वसूली विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन के रूप में साईबर सेल राजनांदगांव के सहायक उपनिरीक्षक श्री द्वारिका प्रसाद लाउत्रे उपस्थित रहे। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलिन्टियर्स के अतिरिक्त, लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम राजनांदगांव के कर्मचारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा रिसोर्स पर्सन श्री द्वारिका प्रसाद लाउत्रे को स्मृति चिन्ह स्वरूप पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्री लाउत्रे द्वारा पैरालीगल वालिन्टियर्स एवं उपस्थित अन्य कर्मचारियों को साईबर काईम व वर्तमान में साईबर ठगों द्वारा प्रयोग की जा रही तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आजकल साईबर ठगों द्वारा नित नवीन तरीकों के माध्यम से लोगों को अपनी बातो में उलझाकर उनके खातों से मोटी रकम हथिया ली जाती है। तत्संबंध में यह भी जानकारी दी गई कि अपने मोबाईल फोन में किसी भी अनजाने व संदेहास्पद नंबर से आने वाले कॉल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिये तथा व्हाट्सऐप के माध्यम से आने वाले अनजान नंबर के विडियो अथवा ऑडियो कॉल पर भी कोई प्रतिकिया नहीं देनी चाहिये। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि कैसे आजकल साईबर ठगों द्वारा भोले-भाले लोगों को कॉल के माध्यम से अपनी बातो में फसाकर विभिन्न माध्यमों जैसे रकम दुगुनी करने, ऑनलाईन ट्रेडिंग के माध्यम से पैसा कमाने का लालच देकर मोटी रकम ऐंठ ली जाती है। साथ ही व्हाट्सऐप के माध्यम से किसी अनजान नंबर से आने वाले किसी भी प्रकार के पीडीएफ अथवा एपीके.फाईल को डाउनलोड नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करते ही उपयोगकर्ता के मोबाईल में मौजूद सारी उपयोगी जानकारी साईबर ठगों के पास पहुंच जाती है और वे बड़ी ही आसानी से लोगों के खातों से पैसों की लूट कर लेते हैं। किसी भी अनजाने नंबरों से अनचाही जानकारी या आपत्तिजनक सामग्री आने पर ऐसे नंबरों की शिकायत तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर की जानी चाहिए अथवा समीप स्थित साईबर प्रकोष्ठ में तत्काल शिकायत दर्ज करानी चाहिए। साईबर ठगी के संबंध में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान की भी जानकारी उक्त आयोजित शिविर में प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साईबर क्राईम पीडि़त सहायता एवं ठगी गई रकम की वापसी योजना 2026 के संबंध में बताया गया कि पैरालीगल वालिन्टियर को सर्वप्रथम पीडि़त से शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल 1930 पर सूचना दिया जाना है तथा योजना में दिये गये प्रारूप में जानकारी संबंधित थाना एवं कार्यालय को तथा संबंधित पीडि़त के संबंधित बैंक की शाखा में दिया जाना है। यह विशेष रूप से ध्यान दिया जाना है कि समय पर जानकारी देने पर पीडि़त पक्ष की ठगी गई राशि पुलिस थाना व बैंक के द्वारा होल्डिंग की जा सकेगी तथा पीडि़त पक्ष को थाने अथवा न्यायालय के माध्यम से होल्डिंग की गई राशि जांच उपरांत पीडि़त को प्राप्त होगी। पैरालीगल वालिन्टियर तत्काल पीडि़त पक्ष को जरूरत पडऩे पर कानूनी सहायता देंगे।
क्रमांक 77 -----------------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/