जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बदली श्री नोहर सिन्हा की जिंदगी
- हर महीने 3 हजार रूपए के बिजली बिल से मिली राहत
- सोलर पैनल लगने से बिजली बिल हुआ शून्य, सब्सिडी की राशि भी मिली
- श्री सिन्हा ने ग्रामीणों से की सौर ऊर्जा अपनाकर आर्थिक बचत करने की अपील
राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बिजली बिल के आर्थिक बोझ से राहत दिला रही है, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर परिवारों को आत्मनिर्भर भी बना रही है। योजना का लाभ लेकर डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बुढ़ानछापर निवासी श्री नोहर सिन्हा ने अपने घर में सोलर पैनल लगवाया है। इससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। श्री नोहर सिन्हा ने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल प्रतिमाह लगभग 3 हजार रूपए आता था। बिजली बिल की इतनी बड़ी राशि चुकाना परिवार के लिए आर्थिक चिंता का कारण बना हुआ था। हर महीने बिजली बिल के भुगतान में घरेलू बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता था। इसी दौरान उन्हें सूर्यघर सभा के माध्यम से शासन की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। योजना के लाभ और शासन द्वारा प्रदान की जा रही सब्सिडी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्होंने अपने घर में सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया।
श्री नोहर सिन्हा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगने के बाद उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। इससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 3 हजार रूपए अर्थात सालाना लगभग 36 हजार रूपए के बिजली खर्च से राहत मिल रही है। शासन की ओर से मिलने वाली सब्सिडी की राशि कुल 1 लाख 8 हजार रूपए भी उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है। बिजली बिल की चिंता दूर होने से अब वे बचत की राशि का उपयोग परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कर सकेंगे। श्री नोहर सिन्हा ने ग्राम पंचायत बुढ़ानछापर सहित आसपास के ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब सरकार सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही है, तो अधिक से अधिक परिवारों को इसका लाभ लेना चाहिए।
क्रमांक 218 -----------------
26वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता 2026
राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस स्टेट स्कूल के व्हालीबॉल मैदान में खेले गए व्हालीबॉल प्रतियोगिता अंर्तगत 19 वर्ष बालक व बालिका एवं नवागांव मिनी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट प्रतियोगिता अंर्तगत 19 वर्ष बालक में बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा संभागों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। व्हालीबॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में 19 वर्ष बालक वर्ग के मुकाबले में रायपुर ने बस्तर को 2-0 से एवं दूसरे मैच में दुर्ग ने सरगुजा को 2-0 से पराजित किया। इसी प्रकार 19 वर्ष बालिका वर्ग के मुकाबले में रायपुर ने बस्तर को 2-0 से एवं दूसरे मैच में दुर्ग ने सरगुजा को 2-0 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में 19 वर्ष बालक वर्ग के मुकाबले में दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के मध्य खेला गया। जिसमें बस्तर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाया। बस्तर की तरफ से आलोक जाना 70 रन और चैतन्य ने 41 रन बनाया तथा दुर्ग के तरफ से प्रिंस यादव ने 3 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुर्ग की टीम 134 रन ही बना पायी। इस तरह बस्तर 26 रन से मैच जीता। दुर्ग के तरफ से सारांश सिन्हा ने 65 रन बनाया। दूसरे मैच बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग के मध्य खेला गया। जिसमें सरगुजा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाया। जिसमें रिषी का योगदान 34 रन रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुये बिलासपुर की टीम ने 9 ओवर में ही 109 रन बनाकर लक्ष्य पूरा कर लिया। बिलासपुर के तरफ से लवकेश ने शानदार 58 रन बनाया। वहीं अजय और लवकेश ने 2-2 विकेट लेकर अपने टीम को विजय बनाया।
क्रमांक 219 -----------------
सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यात्री बसों की सघन जांच
- 26 वाहनों की जांच कर 9500 रूपए शमन शुल्क वसूल किया गया
राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2026। परिवहन विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यात्री बसों के सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव ने बताया कि दुर्ग परिवहन उडऩदस्ता दल द्वारा खैरागढ़ रोड एवं बस स्टैंड क्षेत्र में जांच प्वाइंट लगाकर यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी परिवहन, निर्धारित दर से अधिक यात्री किराया वसूली सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों एवं परिवहन नियमों के पालन की जांच की गई। इस दौरान कुल 26 यात्री वाहनों की जांच की गई तथा विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत कुल 9500 रूपए शमन शुल्क वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त दस्तावेजों की वैधता समाप्त होने के संबंध में 29 बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, 26 वाहनों के बीमा, 5 वाहनों के परमिट तथा 91 वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त पाए जाने पर संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है तथा वाहन स्वामियों को आवश्यक दस्तावेजों का नवीनीकरण कराकर नियमानुसार वाहन संचालन सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव द्वारा बताया गया कि परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यात्री बसों जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सभी बस संचालकों एवं वाहन स्वामियों को वाहनों के फिटनेस, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा निर्धारित यात्री क्षमता एवं किराया दरों का अनिवार्य रूप से पालन करने कहा गया है। परिवहन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्रमांक 220 -----------------
प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिग की चयन सूची प्रकाशित
- 30 अक्टूबर तक प्रवेश लेने के निर्देश
राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिग में प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट क्रम अनुसार चयन सूची का प्रकाशन किया गया है। चयन सूची का अवलोकन विभागीय वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य://द्गद्मद्यड्ड14ड्ड.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर किया जा सकता है। चयनित विद्यार्थियों को प्रयास आवासीय विद्यालय में 30 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रवेश लेने कहा गया है। प्रवेश के समय विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीडि़त प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र, प्रवेश की पात्रता होने पर 2 दिवस के भीतर अनिवार्यत: जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। विद्यार्थियों के चयनित प्रयास आवासीय विद्यालयों में संस्था परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
क्रमांक 221 -----------------
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2026। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज कलेक्टोरेट राजनांदगांव में अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2026 तक सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सजग रहने की शपथ दिलाई। सभी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं कानून के शासन का पालन करने, रिश्वत नहीं लेने और नहीं देने, जनहित में कार्य करने तथा व्यक्तिगत व्यवहार में सत्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने का संकल्प लिया।
क्रमांक 222 -----------------
सुरक्षित बचपन अभियान का हुआ शुभारंभ
राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मागदर्शन में सुरक्षित बचपन अभियान ए पैन इंडिया स्कूल अवेयरनेस कैंपेन ऑन द प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फाम सेक्सुअल ऑफेन्स एक्ट 2012 का प्रारंभ किया गया है। प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता के निर्देशन में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यालयों में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सुरक्षित बचपन अभियान के प्रथम चरण अंतर्गत 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विद्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी अनुक्रम में सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत 26 अक्टूबर 2026 को ठाकुर प्यारे लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी राजनांदगांव श्री पार्थ दुबे वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। न्यायाधीश ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि प्रत्येक विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत सीमाओं एवं सुरक्षित व असुरक्षित व्यवहार की समझ होनी चाहिए। किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डर के अपने अभिभावकों या शिक्षकों को तुरंत सुचित करना चाहिए। आज के युग में ऑनलाईन खतरों एवं साइबर अपराधों से खुद को सुरक्षित रखें। किसी भी गलत आचरण एवं उत्पीडऩ के खिलाफ तुरंत आवाज उठाएं। आपातकालीन स्थितियों में तुरंत विधिक सहायता नालसा हेल्प लाइन 15100 एवं चाईल्ड हेल्प लाइन 1098 में सम्पर्क करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर ऐसा कोई अनुचित व्यवहार आपके साथ किया जाता है तो तत्काल ही अपने माता-पिता को जानकारी दे, ताकि तात्कालिक रूप से उचित कार्रवाई की जा सके। इस अभियान में बच्चों के मन से इस डर को निकालना एवं विश्वास दिलाना है कि कोई भी ऐसा सिक्रेट जो आपको डराता हो उसे छिपाना नहीं है। माता-पिता एवं शिक्षक हमेशा उनके साथ है।
इस तरह सुरक्षित बचपन अभियान के तहत डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल बसंतपुर राजनांदगांव में विधि सारथी (युवा अधिवक्ता) श्री नीतिन साहू एवं श्री रवि पित्रोड़ा द्वारा छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। जिसमें उम्र जेंडर न्युट्रल एवं 18 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ यौन अपराध, भले ही उसमें बच्चे के कथित सहमति ही क्यों न हो, सहमति का कोई महत्व नहीं है। इसमें सजा के प्रावधान का उल्लेख किया गया एवं साइबर अपराधों के बारे में भी अपने बचपन को सुरक्षित करने हेतु बताया। इस दौरान सहयोग हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव से अधिकार मित्र श्री हेमन कुमार जामुरिया उपस्थित थे।
क्रमांक 223 -----------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/