दक्षिण अफ्रीका को सालों याद रहेगी यह जीत, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा; बने नंबर-1

दक्षिण अफ्रीका को सालों याद रहेगी यह जीत, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा; बने नंबर-1

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/31/709383a40ae8cd1fa33b230d26ab4f851793452775792143_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/31/709383a40ae8cd1fa33b230d26ab4f851793452775792143_original.jpg","width":220},"value":null}

केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने कमाल कर दिया. दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से शिकस्त दी. इसके साथ ही मेजबान टेंबा बावुमा की टीम ने 2-1 से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जीत ली. यह जीत टेंबा बावुमा और दक्षिण अफ्रीका के लिए कई मायनों में बेहद खास है. इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम टेस्ट में दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है. 

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका 100 रनों से पिछड़ी थी. इसके बाद दूसरी पारी में 181 रनों पर पांच विकेट गिर गए थे. यानी सिर्फ 81 रन आगे थी बावुमा की टीम और पांच विकेट गंवा दिए थे. ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया यह टेस्ट मैच भी जीत लेगा और सीरीज भी, लेकिन रियान रिकल्टन और वियान मुल्डर ने शतक जड़कर अपनी टीम की ऐतिहासिक वापसी करा दी. इसके बाद पांचवें दिन साइमन हार्मर ने 6 विकेट और कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को मैच जिता दिया. 

केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 329 रन बना सकी थी, जबकि एडन मार्करम (78) और मार्कस एकरमैन (95) ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की थी. इसके बाद टीम लड़खड़ा गई. इसके अलावा रियान रिकल्टन (42), मार्को यानसेन (52) और डेविड बेडिंघम ने 50 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने 72 रन देकर 6 विकेट झटके. 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाकर 100 रनों की बढ़त हासिल की. कंगारुओं के लिए मैट रेनेशॉ ने (74), कैमरून ग्रीन ने (65), जोश इंग्लिस (102) और एलेक्स कैरी (80) ने दमदार पारियां खेली. दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में साइमन हार्मर ने 4 और मार्को यानसेन ने 3 विकेट झटके. 

इसके बाद दूसरी पारी में एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 181 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद रियान रिकल्टन (101) ने वियान मुल्डर (115) के साथ छठे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इनके अलावा मार्कस एकरमैन (62) ने भी अर्धशतक जड़ा. इस बार ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए. वहीं नाथन लियोन ने 2 विकेट चटकाए. 

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अंतिम दिन 288 रन का टारगेट मिला. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही सेशन में 7 विकेट गंवाकर मैच साउथ अफ्रीका के पक्ष में ला दिया. मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही. तीसरी गेंद पर ही मैट रेनेशॉ (0) के रूप में शुरुआती झटका लग गया और महज 5 के स्कोर तक मार्नस लाबुशेन (4) का विकेट भी गिर गया. 

इसके बाद कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभालने की कोशिश की. उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ तीसरे विकेट के लिए 17 रन, जबकि जोश इंग्लिस के साथ चौथे विकेट के लिए 18 रन जुटाए, लेकिन टीम को संभाल नहीं सके. कैमरून ग्रीन 110 गेंदों में 3 चौकों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए. 

आलम ये रहा कि टीम ने 62 के स्कोर तक अपने 8 विकेट गंवा दिए थे. यहां से नाथन लियोन (नाबाद 33) ने कप्तान पैट कमिंस (11) के साथ नौवें विकेट के लिए 104 गेंदों में 45 रन जोड़े, लेकिन टीम सिर्फ 57.1 ओवरों में 111 के स्कोर पर सिमट गई. इस पारी में साइमन हार्मर ने 21.1 ओवरों में महज 16 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनके 14 ओवर मेडन रहे. उनके अलावा कगिसो रबाडा ने 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें- 

WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने