PRESS NOTE_पंचगव्य आधारित स्वदेशी उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण संपन्न

PRESS NOTE_पंचगव्य आधारित स्वदेशी उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण संपन्न

प्रेस विज्ञप्ति
पंचगव्य आधारित स्वदेशी उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण संपन्न
महर्षि वाग्भट्ट गौ संवर्धन एवं अनुसंधान संस्थान राजनांदगांव द्वारा 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2026 तक पशुपतिनाथ शिव सांई धाम (महावीर आश्रम) ग्राम चंदखुरी भांटा जिला दुर्ग में पंचगव्य उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान गव्यसिद्ध डॉ. डिलेश्वर साहू द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को पंचगव्य एवं स्वदेशी उत्पादों के निर्माण की विधि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में गोमय कंडा, भस्म, धूप, दीपक, पंचगव्य साबुन, गोमूत्र अर्क, गोमूत्र घनवटी एवं पंचगव्य स्नान चूर्ण सहित विभिन्न पंचगव्य आधारित स्वदेशी उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को पंचगव्य से बनने वाले विभिन्न स्वदेशी उत्पादों की जानकारी देना और उनके निर्माण की सरल एवं व्यावहारिक विधि से परिचित कराना था।
------------------------------
Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने