India Fact News

कोई टाइटल नहीं



--प्रेस विज्ञप्ति

युवाओं को लोकतंत्र और संविधान की समझ देना कांग्रेस को राजनीति क्यों नजर आता है? भाजपा के कार्यक्रमों से कांग्रेस में बेचैनी : कोमल सिंह राजपूत 

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस द्वारा शासकीय स्कूलों और महाविद्यालयों में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रमों का विरोध करते हुए प्राचार्यों पर कार्रवाई और जनभागीदारी समितियों को बर्खास्त करने की मांग करना दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक हताशा का परिचायक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि युवाओं को लोकतंत्र, संविधान, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में आयोजित युवा संवाद का विषय लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ था। इसमें युवाओं के सामने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और वर्तमान परिस्थितियों पर विचार रखने का अवसर दिया गया। क्या आज के युवाओं को देश की राजनीतिक और संवैधानिक परिस्थितियों पर अपनी बात रखने का अधिकार भी नहीं होना चाहिए?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि युवाओं के बीच लोकतंत्र पर चर्चा करना गलत कैसे है? क्या शिक्षण संस्थानों में केवल किताबी शिक्षा दी जाए और देश के प्रति सामाजिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारियों पर संवाद नहीं हो? कांग्रेस को लोकतंत्र की चिंता कम और युवाओं के बीच राष्ट्रवादी विचारों के संवाद से परेशानी अधिक दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य किसी शिक्षण संस्थान को राजनीतिक कार्यालय बनाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रबोध और लोकतांत्रिक चेतना विकसित करना है। किसी भी आयोजन में संस्थागत नियमों और शैक्षणिक गतिविधियों की मर्यादा का पालन होना चाहिए, लेकिन वैचारिक संवाद को राजनीतिक चश्मे से देखकर प्राचार्यों और जनभागीदारी समितियों को निशाना बनाना उचित नहीं है।

कांग्रेस को भाजपा के कार्यक्रमों पर आपत्ति जताने के बजाय यह बताना चाहिए कि युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती, संविधान के सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाने में आखिर आपत्ति क्या है?

राजपूत ने कहा कि भाजपा युवाओं को जागरूक करने के अपने सकारात्मक प्रयास जारी रखेगी। लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन विचारों के संवाद को दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक भावना के विपरीत है।
Uploaded Image


THANKS & REGARDS
जिला भाजपा राजनांदगाँव
07744-229988



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने