जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल से मिल रही बड़ी राहत
- राजनांदगांव के पन्ना लाल जंघेल का बिजली बिल 5 से 6 हजार रूपए से घटकर लगभग शून्य
- सोलर पैनल लगाने के लिए मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी
राजनांदगांव 13 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए आर्थिक बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया जरिया बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयासों का असर अब घर-घर दिखाई देने लगा है। कभी हर महीने हजारों रूपए बिजली बिल चुकाने वाले परिवार अब अपने घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल से बिजली पैदा कर रहे हैं। इससे न केवल बिजली बिल का बोझ कम हो रहा है, बल्कि परिवारों की बचत भी बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त सब्सिडी ने सोलर पैनल लगवाना आम लोगों के लिए पहले से अधिक आसान बना दिया है।
राजनांदगांव जिले के ममता नगर गुलमोहर कॉलोनी निवासी श्री गजानन जंघेल पिता श्री पन्ना लाल जंघेल का परिवार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिलने वाले लाभ की एक मिसाल है। पहले उनके घर का बिजली बिल हर महीने लगभग 5 हजार से 6 हजार रूपए आता था। बिजली का यह खर्च परिवार के मासिक बजट पर बड़ा बोझ था। लेकिन घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। अब उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। श्री जंघेल बताते हैं कि इस योजना से उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। पहले बिजली बिल भरने में खर्च होने वाली राशि अब परिवार की दूसरी जरूरतों के काम आ रही है। योजना के तहत उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है। इसमें केंद्र सरकार के 78 हजार रूपए और छत्तीसगढ़ सरकार के 30 हजार रुपए शामिल हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे बिजली के खर्च में बचत होने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य नागरिकों से भी योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। राज्य में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक परिवारों को इससे जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। सोलर पैनल लगाने के लिए मिलने वाली सब्सिडी और बिजली बिल में होने वाली दीर्घकालीन बचत लोगों को इस योजना की ओर आकर्षित कर रही है। राज्य में नवंबर 2026 तक एक लाख से 12 हजार अधिक घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके थे। यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम 78 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाती है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पात्र हितग्राहियों को राज्य की निर्धारित शर्तों के अनुसार अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
क्रमांक 37 -----------------
सफलता की कहानी
अब गांव के पास ही धान बेच सकेंगे महेन्द्र यादव
- मनकी में नया धान उपार्जन केन्द्र खुलने से चार गांवों के 631 पंजीकृत किसानों को मिलेगी सुविधा
- धान के परिवहन में समय, ईंधन और मेहनत की होगी बचत
राजनांदगांव 13 नवम्बर 2026। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ बनाने लगातार प्रयास किए जा रहे है। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़े और उन्हें धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नए धान उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। शासन की इस पहल से किसानों के समय, श्रम एवं परिवहन खर्च में बचत होगी। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनकी में नवीन धान उपार्जन केन्द्र खुलना किसान श्री महेन्द्र यादव के लिए बड़ी राहत लेकर आयी है। ग्राम मनकी निवासी किसान श्री महेन्द्र यादव ने बताया कि पहले अपनी उपज बेचने के लिए लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित धान उपार्जन केन्द्र सोमनी जाना पड़ता था। इस दौरान टोल प्लाजा भी पार करना पड़ता था। धान को इतनी दूर तक ले जाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। परिवहन के दौरान कई बार धान की बोरियां गिर जाने से नुकसान होने की आशंका बनी रहती थी। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ ही अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब गांव के पास ही नया धान उपार्जन केन्द्र खुल जाने से किसानों की परेशानी दूर हो गई है। अब धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे परिवहन में लगने वाले पेट्रोल-डीजल के खर्च में कमी आएगी और समय एवं मेहनत की भी बचत होगी। गांव के नजदीक धान उपार्जन केन्द्र की सुविधा मिलने से किसानों में खुशी और उत्साह है।
किसान श्री महेन्द्र यादव ने कहा कि शासन द्वारा किसानों की समस्या को देखते हुए ग्राम मनकी में नवीन धान उपार्जन केन्द्र प्रारंभ किया गया है। नवीन धान उपार्जन केन्द्र खुलने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए सुविधा होगी। साथ ही इससे क्षेत्र के अन्य किसानों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने नवीन धान उपार्जन केन्द्र के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि नवीन धान उपार्जन केन्द्र मनकी में कुल 631 किसान पंजीकृत हैं। इस केन्द्र के प्रारंभ होने से ग्राम सुंदरा, पार्री, तोरनकट्टा एवं मनकी के किसानों को धान उपार्जन की सुविधा मिलेगी। अब किसानों को धान विक्रय के लिए दूरस्थ उपार्जन केन्द्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे किसानों के समय एवं परिवहन व्यय की बचत होगी। नवीन धान उपार्जन केन्द्र मनकी में धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
क्रमांक 38 -----------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/