India Fact News

कोई टाइटल नहीं

अग्निवीर योजना में ऐतिहासिक बदलाव, युवाओं के भविष्य और देश की सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती : कोमल सिंह राजपूत 

राजनांदगांव। भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने केंद्र सरकार द्वारा अग्निवीर योजना में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव का स्वागत करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश की सैन्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निवीरों के लिए चार वर्ष की प्रारंभिक सेवा के बाद दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर प्रदान कर उनके भविष्य को नई दिशा दी है। पहले से निर्धारित 25 प्रतिशत अग्निवीरों को योग्यता के आधार पर नियमित सेना में शामिल किया जाएगा, जबकि शेष 75 प्रतिशत को अतिरिक्त दो वर्ष की सेवा के बाद अपनी योग्यता, इच्छा और निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर नियमित सैनिक बनने का अवसर मिलेगा। अतिरिक्त सेवा अवधि में बेहतर वेतन और सेवा निधि संबंधी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

राजपूत ने कहा कि इस निर्णय के दूरगामी परिणाम होंगे। इससे सेना को अनुभवी, अनुशासित, प्रशिक्षित और तकनीकी रूप से दक्ष युवा सैनिक मिलेंगे तथा अग्निवीरों को सैन्य सेवा में आगे बढ़ने का एक और अवसर प्राप्त होगा। निश्चित रूप से यह देश की सुरक्षा और सैन्य क्षमता को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अग्निपथ योजना देश के युवाओं को सेना से जोड़ने और सैन्य व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से लाई गई थी, तब कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इसका राजनीतिक विरोध किया। बिहार और दिल्ली यू पी तेलंगाना एम पी सहित कई स्थानों पर हुए हिंसक प्रदर्शनों ने युवाओं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। आज केंद्र सरकार का यह निर्णय बताता है कि सरकार युवाओं की आकांक्षाओं और सेना की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का यह निर्णय युवाओं के विश्वास, सेना की मजबूती और सुरक्षित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेगा।
Uploaded Image


--
THANKS & REGARDS
जिला भाजपा राजनांदगाँव
07744-229988



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने