सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन

सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन


एजेंसी, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। संभल से सांसद शफीकुर्रहमान ने मुरादाबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

वे पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में बेटे के अलावा पोता और पोती है। पोता विधायक है, जबकि पोती डॉक्टर है। पोती की ही निगरानी में इलाज चल रहा था। एक से अधिक अंगों के काम न करने से उनका निधन हुआ।

शफीकुर्रहमान बर्क को सपा ने फिर दिया टिकट
समाजवादी पार्टी ने इस बार भी शफीकुर्रहमान बर्क को लोकसभा का टिकट दिया था। 17वीं लोकसभा में वे सबसे उम्र उम्र दराज सांसद थे।

डा. बर्क देश से सबसे अधिक उम्र के सांसद थे। वह 1974 में बीकेडी से संभल से पहली बार विधायक बने। 1985 में लोकदल, 1989 में जनता दल से विधायक रहे। 1995 में सपा का दामन थामा। 1996 में मुरादाबाद से सांसद चुने गए। लगातार तीन बार जीते। 2009 में संभल से बसपा से सांसद बने। 2014 में पराजित रहे। 2019 में वह सपा से जीते।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने