इवा वर्ल्ड टूर्स द्वारा 19 से 23 अप्रैल के बीच आयोजित दुबई ग्रुप टूर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल 22 यात्रियों ने आत्मविश्वास के साथ भाग लेकर सुरक्षित और आनंददायक यात्रा पूरी की

इवा वर्ल्ड टूर्स द्वारा 19 से 23 अप्रैल के बीच आयोजित दुबई ग्रुप टूर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल 22 यात्रियों ने आत्मविश्वास के साथ भाग लेकर सुरक्षित और आनंददायक यात्रा पूरी की

 


नागपुर - इवा वर्ल्ड टूर्स द्वारा 19 से 23 अप्रैल के बीच आयोजित दुबई ग्रुप टूर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल 22 यात्रियों ने आत्मविश्वास के साथ भाग लेकर सुरक्षित और आनंददायक यात्रा पूरी की। इस टूर में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित तरीके से की गई थीं और यात्रियों को उत्कृष्ट अनुभव प्राप्त हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा भी समूह के साहस की सराहना की गई।


दुबई का सुखद वातावरण और स्थानीय लोगों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण यह यात्रा और भी यादगार बन गई। टूर के बाद सभी यात्रियों ने संतोष व्यक्त करते हुए एक बार फिर इवा वर्ल्ड टूर्स के साथ यात्रा करने की इच्छा जताई। साहस, योजना और एकजुटता के बल पर यह दुबई यात्रा सफल रही और दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक बनी है।


पर्यटन केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि देशों के बीच भाईचारा बढ़ाने और विचारों के आदान-प्रदान का प्रभावी माध्यम भी है। दुबई की प्रगति, व्यवस्थित योजना, स्वच्छता और पारदर्शी प्रशासन हर पर्यटक को प्रेरित करने वाला है।


इस टूर में श्रीरंग मदनकर (आयोजक), नरेश शाहरे, सुषमा भड, स्नेहल मानेकर, अंजली मानेकर, अनिल येऱावर, वंदना येऱावर, शशांक पुजारी, रमा पुजारी, प्रियंवदा दुलीपवार, सुधीर गिराडे, कुंदा गिराडे, रविंद्र कामडे, उषा कामडे, वसुंधा येलणे, वनीता ठाकरे, वैभव साल्वे, प्रांजली साल्वे, रत्नमाला ताई नरड, कल्पना ताई आमधरे, भावना बेन पटेल और श्रद्धा चौधरी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने