श्री सती अनसूया माता के अभंग का नितिन गडकरी के हाथों लोकार्पण

श्री सती अनसूया माता के अभंग का नितिन गडकरी के हाथों लोकार्पण




नागपुर - श्रीक्षेत्र पारडसिंगा स्थित श्री सती अनसूया माता के जीवनचरित्र पर आधारित अभंग का लोकार्पण केंद्रीय महामार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों किया गया। इस अभंग की संकल्पना राहुल बोंद्रे की है। यह अभंग जल्द ही भक्तों और रसिकों के लिए उपलब्ध होगा।


इस अभंग का संगीत निर्देशन मनीष उपाध्ये ने किया है, जबकि गायन सौ. अंशू बुटी ने किया है। अभंग के बोल गीतकार एडवोकेट माधव बोबडे के हैं और संगीत संयोजन नीरज तातेकर ने किया है।


इस अवसर पर राहुल बोंद्रे और पंकज चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। साथ ही श्री अनसूया माता मंदिर (पारडसिंगा) में इस अभंग को मंदिर परिसर में प्रतिदिन भक्तों को श्रवण कराने हेतु मंदिर के अध्यक्ष एवं विधायक चरणसिंग ठाकूर को सौंपा गया।


इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संस्था के विश्वस्त और पदाधिकारी उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने