BCCI Fine Riyan Parag For Vape Case: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे रियान पराग को सीजन के 40वें मैच ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग (ई-सिगरेट का इस्तेमाल) करते हुए देखा गया था. मामले ने काफी तूल पकड़ा. ई-सिगरेट भारत में बैन है, जिसके चलते लोगों ने अलग-अलग कयास लगाए कि मामले में रियान को जेल भी हो सकती है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने राजस्थान के कप्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए आधिकारिक बयान जारी कर दिया है.
आईपीएल ने एक रिलीज जारी करते हुए बताया कि इस मामले में रियान पराग की 25 फीसद मैच फीस का फाइन लगा है. इसके साथ उन्हें आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए 1 डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है. इससे एक चीज तो साफ हो गई है कि रियान को मामले में जेल या मैच का बैन का जुर्माना नहीं लगा है.
आईपीएल की रिलीज में लिखा गया, "रियान को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो 'खेल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले आचरण' से संबंधित है. यह घटना दूसरी पारी के दौरान घटी जब रियान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते हुए देखा गया."
आगे लिखा गया, "रियान ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी अमित शर्मा के जरिए लगाई गई सजा को मान लिया है."
🚨 News 🚨@rajasthanroyals Captain Riyan Parag has been fined 25% of his match fee and has also accumulated one Demerit Point (Level 1) for breaching Article 2.21 of the IPL’s Code of Conduct for Players and Team Officials.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2026
More Details 🔽 | #TATAIPL https://t.co/zftWRg2QWH
कार्रवाई के लिए अन्य विकल्पों पर BCCI का विचार
रिलीज में आगे लिखा गया, "बीसीसीआई आईपीएल की प्रतिष्ठा को बरकरार रखने के लिए आपराधी टीम, उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है."
वायरल वीडियो से मचा था बवाल
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले लीग मैच में रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेप करते हुए देखा गया था. रियान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई थी. अब बीसीसीआई ने मामले को समाप्त कर दिया है.
यह भी पढ़ें: 'पहला वर्ल्ड कप जीतना है तो हेनरिक क्लासेन को फोन करो...', पीटरसन ने CSA क्रिकेट बोर्ड को दी सलाह