कोतवाली पुलिस ने एम.डी. ड्रग्स तस्कर तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने एम.डी. ड्रग्स तस्कर तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

 



कोतवाली पुलिस ने एम.डी. ड्रग्स तस्कर तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार


घटना का संक्षिप्त विवरण- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा नशे (मादक पदार्थ) के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के


तहत जारी दिशा निर्देशो के पालन मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशीष खरे द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को शक्त निर्देश दिये गये कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुध्द शक्त कार्यवाही की जाये इसी क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस को दिनांक 06.09.2026 को विश्वसनीय सुत्रो द्वारा थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि विशाल विश्वकर्मा जो कि सिवनी का रहने वाला है अपनी दो पहिया वाहन से इंड्रास्ट्रीयल एरिया ईमलीखेडा मे एमडी. ड्रग्स पावडर लेकर आने वाला है और एमडी ड्रग्स पाउडर अनिमेष सूर्यवंशी जो न्युटन परासिया का रहने वाला है को बेचने वाला है, सुत्र द्वारा प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली के नैतृत्व मे तत्काल थाना कोतवाली से टीम गठित कर उचित दिशा निर्देश देकर एवं वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराकर टीम को आरोपियो की धर-पकड हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा इंड्रास्ट्रीयल एरिया ईमलीखेडा मे पहुंच कर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दोनो आरोपी विशाल विश्वकर्मा एवं अनिमेष सूर्यवंशी को पुलिस बल के सहयोग से घेराबंदी कर पकडा गया एवं उक्त आरोपिये के कब्जे से कुल 15 ग्राम एम.डी ड्रग्स, एक दो पहिया वाहन, दो मोबाईल एवं नगदी राशी- 2700 रुपये प्राप्त हुए जिसे की विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपीगणो के विरुध्द सुसंगत धाराओ के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी विशाल विश्वकर्मा से पुछताछ की गई जो उसके द्वारा बताया गया कि उसने एम.डी. ड्रग्स पाउडर नागपुर के अब्दुल रशीद कुरैशी से खरीदा है, टीम को तत्काल अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया एवं आरोपी अब्दुल रशीद कुरैशी निवासी नागपूर की तलाश कर जिसे गिरफ्तार किया गया और आरोपी अब्दुल राशीद कुरैशी से दो पहिया वाहन, 1000 रुपये नगदी एवं एक मोबाईल फोन जप्त किया गया एवं आरोपी अब्दुल राशीद द्वारा पुछताछ पर बताया गया कि उसने एम. डी ड्रग्स पाउडर विशाल विश्वकर्मा को बेचा था, प्रकरण मे आरोपीगणो को माननीय न्यायालय छिन्दवाडा पेश किया गया, प्रकरण मे मादक पदार्थ बेचने / खरीदने वाले लोगो की श्रृखंला को खंगाला जा रहा है।


नाम आरोपी - 01.- विशाल पिता रामकुमार विश्वकर्मा उम्र 27 साल निवासी पीजी कालेज रोड ब्रम्हकुमारी आश्रम के पास सिवनी


थाना कोतवाली जिला सिवनी म.प्र.


02.- अनिमेष पिता राजेन्द्र सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी त्रिमूर्ति चौक न्यूटन थाना परासिया जिला छिंदवाड़ा म.प्र.


03. अब्दुल रशीद पिता अब्दुल रहमान कुरैशी उम्र 49 साल निवासी तेकानाका टेका नई बस्ती नागपुर थाना पच पावली जिला नागपुर जप्त मशरुका कुल 15 ग्राम एम.डी. ड्रग्स पाउंडर कीमती 37,500 रुपये, 03 नग मोबाईल फोन 1,80,000/-, दो पहिया वाहन दो-


1,60,000/- रुपये, नगदी 3700 रुपये कुल मशरुका- 3,81,200/-


आरोपी के आपराधिक रिकार्ड विशाल विश्वकर्मा के विरुध्द पुर्व में जिला सिवनी एम. डी. ड्रग्स, चोरी, मारपीट के करीब 08 मामले एवं अब्दुल राशीद कुरैशी के विरुद्ध नागपुर मे बलबा एवं मारपीट के मामले पंजीबध्द है।


महत्वपूर्ण भूमिका - नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक चौधरी, निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, उनि नारायण सिंह बघेल, सउनि ब्रिजेश सिंह रघुवंशी, प्र.आर. 824 युवराज सिंह रघुवंशी,आर. 321 परवेज आजमी, आर.219 विकाश बैस, आर. 732 सागर डेहरिया, आर. 1069 भास्कर बघेल, प्र.आर. नितिन रघुवंशी, आर. आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाडा द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।


नोट- मादक पदार्थों की सूचना निम्न नम्बरो पर प्रदान करे सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।


नगर पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा मो.न.- 8819851856, थाना प्रभारी कोतवाली छिन्दवाडा मो.न. 7701044944

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने