अभी से हो गया प्लेऑफ पर फैसला? मुंबई समेत ये 3 टीम होंगी बाहर! सामने आया चौंकाने वाला समीकरण

अभी से हो गया प्लेऑफ पर फैसला? मुंबई समेत ये 3 टीम होंगी बाहर! सामने आया चौंकाने वाला समीकरण

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/04/30/6f23c8f2e662a8ffb5557ea84a5db02917775504957461364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/04/30/6f23c8f2e662a8ffb5557ea84a5db02917775504957461364_original.jpg","width":220},"value":null}

आईपीएल 2026 में आधे से ज्यादा लीग मैच खेले जा चुके हैं. बीते बुधवार (29 अप्रैल) सीजन का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े में खेला गया. मैच में मुंबई को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ मुंबई पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा. लेकिन यहां हम आपको बताएंगे कि सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि मुंबई सहित तीन टीमों पर प्लेऑफ से बाहर होने का संकट मंडरा रहा है. 

मुंबई के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें भी सबसे पहले प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है. तीनों ही टीमों ने 8-8 मैच खेल लिए हैं और उसमें उन्होंने सिर्फ 2-2 मैच जीते हैं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई और लखनऊ 6-6 मैच गंवाए हैं. वहीं कोलकाता ने 5 मैचों में हार का सामना किया है. कोलकाता का एक मैच में बारिश में धुल चुका है, जिससे उनके पास बाकी दोनों टीमों के मुकाबले 1 प्वाइंट ज्यादा है. 

मुंबई इंडियंस का समीकरण 

मुंबई ने 8 में से 6 मैचों में हार का सामना किया है. टीम ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जिसके साथ उनके पास 4 प्वाइंट्स हैं. यहां से मुंबई को 6 मैच और खेलने हैं. अगर टीम बचे हुए सभी 6 मैच जीतती है, तो उनके पास 16 प्वाइंट्स होंगे. कभी-कभी टीमों का 16 प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि अगर मुंबई ने यहां से एक भी मैच गंवाया, तो टीम के पास सिर्फ 14 ही प्वाइंट्स हो पाएंगे, जिसके साथ प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. 

लखनऊ सुपर जायंट्स का समीकरण 

लखनऊ ने भी मुंबई के जैसे 8 में से 6 मैचों में हार का सामना किया और बाकी 2 मैच जीते हैं. टीम के 6 लीग मैच और बाकी हैं. टीम अगर बाकी सभी मैचों में जीत हासिल करती है, तो उनके पास 16 प्वाइंट्स होंगे और प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बरकरार रहेगी. लेकिन अब अगर एक भी मैच गंवाया, तो टीम 14 प्वाइंट्स तक ही रह जाएगी और उनका प्लेऑफ में जाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. 

कोलकाता नाइट राइडर्स का समीकरण 

कोलकाता ने 8 मैचों में से 5 में हार का सामना किया है. टीम ने 2 मैच जीते हैं. बाकी एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. इसके साथ टीम के पास 5 प्वाइंट्स हैं. यहां से कोलकाता को 6 लीग मैच और खेलने हैं, जिसमें सभी में जीत हासिल कर टीम 17 प्वाइंट्स पर पहुंचकर प्लेऑफ की प्रबल दावेदार होगी. लेकिन एक भी हार टीम के लिए प्लेऑफ की राह लगभग असंभव कर सकती है. 

 

यह भी पढे़ं: 'मैं तुम्हारे मुंह पर...', वीरेंद्र सहवाग ने कार्तिक को दी धमकी; बातचीत के बीच गर्माया माहौल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने