रायन रिकल्टन का धमाका, MI के लिए जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज शतक, बनाया नया इतिहास

रायन रिकल्टन का धमाका, MI के लिए जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज शतक, बनाया नया इतिहास

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/04/29/4718903f88dd358934bdaefb3459c9011777475595559975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/04/29/4718903f88dd358934bdaefb3459c9011777475595559975_original.jpg","width":220},"value":null}

रायन रिकल्टन ने 44 गेंद में शतक पूरा करके इतिहास रच दिया है. रिकल्टन अब IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हासिल किया. शतक पूरा करने तक उन्होंने अपनी ऐतिहासिक पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए.

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक

रायन रिकल्टन अब MI के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, उन दोनों ने मुंबई इंडियंस के लिए 45 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी. IPL 2026 में रिकल्टन, मुंबई इंडियंस के ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस सीजन शतकीय पारी खेली है. इसी सीजन तिलक वर्मा और क्विंटन डिकॉक भी मुंबई के लिए शतक लगा चुके हैं.

  • 44 गेंद - रायन रिकल्टन (बनाम SRH)
  • 45 गेंद - सनथ जयसूर्या (बनाम CSK)
  • 45 गेंद - तिलक वर्मा (बनाम GT)
  • 47 गेंद - कैमरून ग्रीन (बनाम SRH)

रायन रिकल्टन ने इस सीजन में अपने सबसे पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 81 रनों की दमदार पारी खेली थी. मगर उसके बाद लगातार फ्लॉप हो रहे थे, इस कारण उन्हें पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था. मगर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वापसी करते ही उन्होंने ऐतिहासिक कारनामा कर डाला. 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने