MI ने कहां छिपा रखा था ये अजूबा, बना दिया पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, कर दिया बड़ा कारनामा

MI ने कहां छिपा रखा था ये अजूबा, बना दिया पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, कर दिया बड़ा कारनामा

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/04/29/0a56fbb36dc43f87635b4614763431ea1777474231451975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/04/29/0a56fbb36dc43f87635b4614763431ea1777474231451975_original.jpg","width":220},"value":null}

मुंबई इंडियंस ने जैसे ही प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया, वैसे ही बल्लेबाजी में एक बड़ा कीर्तिमान बन गया है. IPL 2026 के अपने आठवें मुकाबले में मुंबई ने विल जैक्स को ओपनिंग का मौका दिया, जिन्होंने रायन रिकल्टन के साथ मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों का पीट-पीटकर भूत बना दिया. दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 78 रन बना डाले.

मुंबई इंडियंस ने बनाया पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज विल जैक्स और रायन रिकल्टन ने किया. दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवरों में 78 रन बना डाले, जो IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. पहले 6 ओवरों के खेल में जैक्स ने 18 गेंद खेलकर 38 रन बनाए, दूसरी ओर रिकल्टन ने भी 18 गेंदों का सामना किया और 37 रन बनाए.

  • 80 रन - मुंबई इंडियंस बनाम KKR
  • 78 रन - मुंबई इंडियंस बनाम SRH

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में रोहित शर्मा कब आएंगे वापस? MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया अपडेट

MI ने कहां छिपा रखा था ये अजूबा

जबसे रोहित शर्मा चोटिल हुए हैं, तब से मुंबई इंडियंस कोई बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप नहीं लगा पाया था. रोहित के चोटिल होने के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 रन, गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 10 रन और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ MI के बल्लेबाज केवल 7 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप लगा पाए थे.

आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विल जैक्स IPL 2026 का अपना पहला मैच खेलने उतरे. उन्होंने रायन रिकल्टन के साथ मिलकर पहले ही ओवर से हैदराबाद के गेंदबाजों को निशाना बनाया. दोनों के बीच 93 रनों की सलामी साझेदारी हुई. जैक्स ने इस मुकाबले में 22 गेंद में 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं रिकल्टन ने 23 गेंदों में पचास रन पूरे किए.

यह भी पढ़ें:

भ्रष्टाचार के आरोपों से हिला श्रीलंका क्रिकेट! सरकार ने किया सीधा टेकओवर, जानें क्या है मामला

BCCI ने 'स्मोकिंग' मामले पर रियान पराग से मांगा जवाब, ड्रेसिंग रूम से वायरल हुआ था वैपिंग का वीडियो 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने