इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन, नागपुर की ओर से "24 X 7 पानीपुरवठा अभियांत्रिकी" (24x7 जल आपूर्ति अभियांत्रिकी) इस पुस्तक का प्रकाशन समारोह माननीय नितिनजी गडकरी के हस्ते शनिवार को आयोजित किया गया है।
यह कार्यक्रम रामदासपेठ स्थित होटल सेंटर पॉइंट में शनिवार दिनांक 25 अप्रैल 2026 को तीसरी मंजिल पर दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर IWWA केंद्र के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेताओं का सत्कार समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
अतः सभी पत्रकार बंधुओं से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह चेयरमैन ओ. एन. मुखर्जी ने किया है।
