मनीष पांडे के नाम IPL का बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे ऐसे खिलाड़ी

मनीष पांडे के नाम IPL का बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे ऐसे खिलाड़ी

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/03/3b74f6edc3d0ab72a49787ebeee1246d1777812009194143_original.jpeg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/03/3b74f6edc3d0ab72a49787ebeee1246d1777812009194143_original.jpeg","width":220},"value":null}

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. जैसे ही मनीष पांडे मैदान पर उतरे उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया. मनीष के नाम ऐसा रिकॉर्ड हुआ है, जो उनसे पहले सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के नाम था. 36 साल के मनीष पांडे अब तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो आईपीएल के सभी 19 सीजन खेले हैं. 

मनीष पांडे आईपीएल के पहले सीजन से अब तक हर साल कम से कम एक मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. मनीष पांडे के नाम आईपीएल के सभी 19 सीजन में कम से कम एक मैच खेलने का अद्भुत रिकॉर्ड हो गया है. आईपीएल के इतिहास में मनीष पांडे से पहले सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली ऐसा कर सके थे. हैदराबाद के खिलाफ केकेआर ने रमनदीप सिंह की जगह मनीष पांडे को अंतिम ग्यारह में शामिल किया. 

IPL में 19 सीजन में खेलने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली
रोहित शर्मा
मनीष पांडे

आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं मनीष पांडे

बता दें कि आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय मनीष पांडे हैं. उन्होंने आईपीएल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए सेंचुरी ठोकी थी. आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी, लेकिन पहले साल कोई भारतीय शतक नहीं लगा सका था. आईपीएल के पहले सीजन मनीष पांडे मुंबई इंडियंस के साथ थे. हालांकि, मुंबई में उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. फिर अगले साल आरसीबी ने उनपर भरोसा दिखाया. पांडे आरसीबी के भरोसे पर खरे उतरे और शतक लगाकर सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें- 

105 पर था एक विकेट, फिर 165 पर ऑलआउट; कोलकाता के सामने SRH की बैटिंग चारों खाने चित्त

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने