जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा 1122 स्काउट्स-गाइड्स को प्रदान किया गया राज्य पुरस्कार
राजनांदगांव जिले के 30 स्काउट-गाइड रोवर को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित
राजनांदगांव 03 नवम्बर 2026। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में प्रदेशभर से चयनित 1122 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को राज्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री तथा अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के श्री गजेंद्र यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंग खालसा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स का आदर्श वाक्य तैयार रहो हमें विषम परिस्थितियों का सामना करने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करना गर्व की बात है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। सभी प्रतिभागी समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान दें और अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के नियम और प्रतिज्ञाएं इसके सदस्यों को विशिष्ट पहचान प्रदान करती हैं। स्काउटिंग की वर्दी अनुशासन, सेवा और समर्पण के मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से जुड़ा व्यक्ति जीवनभर सेवा के भाव के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के हाथों प्राप्त सम्मान प्रतिभागियों के लिए अविस्मरणीय उपलब्धि है और उन्हें आगे भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने प्रदेश के अधिक से अधिक स्काउट्स एवं गाइड्स को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी।
समारोह का स्वागत भाषण भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंग खालसा द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष में स्काउटिंग के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। समारोह में प्रदेशभर से चयनित 405 स्काउट्स, 528 गाइड्स, 64 रोवर्स और 125 रेंजर्स को राज्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजनांदगांव जिले से वर्ष 2025 में सफल 30 स्काउट गाइड रोवर का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतिनिधि दल से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगांव के राहुल साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्टेशन मुढ़ीपार के स्काउट दुर्गेश्वरी साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बागनदी डोंगरगढ़ के केशव कुमार,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हरदुवा के जिला दल प्रभारी श्री रमेश दास साहू ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। स्काउटिंग के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवाओं के लिए एएलटी स्काउट श्री विनोद कुमार हथेल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान पीपिंग सेरेमनी भी आयोजित की गई। इसमें लोकभवन में पदस्थ एडीसी श्री उदित पुष्कर (आईपीएस) को रैंक बैज लगाकर सम्मानित किया गया। समारोह में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र गोलछा, राज्य सचिव श्री अमित कुमार क्षत्रिय, जिला मुख्य आयुक्त श्री महेश खंडेलवाल, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पूनम सिंह साहू, राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) जलवती साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरिता पांडे, जिला संगठन आयुक्त स्काउट मयूख श्रीवास्तव, जिला सचिव श्री देवेंद्र अम्बादे, विकासखण्ड सचिव राजनांदगांव श्री तिलेश्वर बघेल सहित पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
क्रमांक 08 -----------------
हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत बाल संदर्भ शिविर का हुआ आयोजन
राजनांदगांव 03 नवम्बर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिन्हांकित एसएएम एवं एमएएम बच्चों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को पोषण परामर्श दिया गया। जन औषधि केंद्र के माध्यम से दवाइयां उपलब्ध कराई गई। स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत प्रत्येक 3 माह में शिविर के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं त्वरित सुधार के लिए स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एम्स रायपुर एवं यूनिसेफ रायपुर द्वारा लगातार तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। शिविर में महिला बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल ऑफिसर, एएनएम, फार्मासिस्ट उपस्थित थे।
क्रमांक 09 -----------------
कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
राजनांदगांव 03 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम अंतर्गत शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने सेक्टर असरा के श्री अनिल बोरकर, सेक्टर टप्पा के श्री हर्ष मेश्राम, सेक्टर तुमड़ीबोड़ के श्री हरि कुमार बंजारे, अर्बन डोंगरगांव के श्री योगलाल रामटेके, अर्बन डोंगरगांव के श्री एलके पाल एवं बी. चारभांठा के श्री कांशीराम सिन्हा को सम्मानित किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने में स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भूमिका सराहनीय है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 10 -----------------
बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान
ग्राम हालेकोसा में जागरूकता एवं सशक्तीकरण का दिया गया संदेश
राजनांदगांव 03 नवम्बर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत परियोजना छुरिया-01 के ग्राम हालेकोसा में किशोरी बालिकाओं के सशक्तीकरण, व्यक्तित्व विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक श्री किशोर माहेश्वरी ने किशोरी बालिकाओं को एंगर मैनेजमेंट एवं व्यक्तित्व विकास पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य निर्धारण का महत्व बताया। वही स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ श्री टिकेश्वर साहू ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण की आवश्यकता एवं उपयोगिता की जानकारी दी। परियोजना अधिकारी श्रीमती कमलवती मरकाम ने मासिकधर्म स्वच्छता पर बालिकाओं को महत्वपूर्ण एवं आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर मेरे सपनों का भविष्य विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, लतिका द्वितीय एवं टेमिन तृतीय रही। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, कृतिका द्वितीय एवं टेमिन तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 किशोरी बालिकाओं को कॉपी-पेन वितरित किए गए तथा पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती कमलवती मरकाम, श्री चंद्रहास घृतलहरे, पर्यवेक्षक श्रीमती भारती पोर्ते, सौम्या चौबे एवं नम्रता गुप्ता, कार्यकर्ता व सहायिकाओं सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
क्रमांक 11 -----------------
सीएमएचओ ने डोंगरगांव विकासखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की
- लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
राजनांदगांव 03 नवम्बर 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने विकासखंड डोंगरगांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। बैठक में प्रत्येक कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्य, अब तक प्राप्त उपलब्धि, कार्यों की प्रगति एवं मैदानी स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई। बैठक में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण की समीक्षा करते हुए समय पर पंजीयन, नियमित प्रसव पूर्व जांच, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कराने कहा गया। टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत संभावित टीबी मरीजों की सक्रिय पहचान, समय पर खखार जांच, उपचार प्रारंभ कराने एवं उपचाररत मरीजों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत घर-घर सर्वेक्षण कर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान, समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने तथा समुदाय में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एमडीए कार्यक्रम अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निर्धारित दवाओं का सेवन सुनिश्चित कराने, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुखार के मरीजों की जांच एवं समय पर उपचार, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम तथा आरबीएसके टीम को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं रेफरल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध कम खखार जांच कराने वाले संबंधित कर्मचारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने कहा गया। एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कम उपलब्धि वाले सीएचओ एवं संबंधित पीएचसी प्रभारियों को लक्ष्य के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। एनसीडी कार्यक्रम अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की स्क्रीनिंग, जांच एवं उपचार संबंधी गतिविधियों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा में पूर्ण करने कहा गया। बैठक में विभागीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली सुपरवाइजर बैठक में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर की उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए एक माह का समय दिया गया। बैठक में सीएमएचओ कार्यालय से नोडल अधिकारी डॉ. अशोक बसोड़, डॉ. अल्पना लूनिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार डॉ. विकास राठौर एवं डॉ. स्नेहा जैन, एमईआईओ श्रीमती राईशा बेगम तथा बीएमई श्री अभिषेक सोनी सहित समस्त कार्यक्रम सलाहकार, विकासखंड से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रागिनी चंद्रे, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री राकेश कुर्रे, श्रीमती अमित सलामे सहित समस्त सेक्टर प्रभारी, सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्रमांक 12 -----------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/