Riyan Parag Statement: 'मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं...', हार के बाद किस पर भड़के रियान पराग, जानिए क्या कहा

Riyan Parag Statement: 'मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं...', हार के बाद किस पर भड़के रियान पराग, जानिए क्या कहा

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/02/b49ab219afa908ec39b5b279f49e400e17776919690681212_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/02/b49ab219afa908ec39b5b279f49e400e17776919690681212_original.jpg","width":220},"value":null}

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 90 रनों की शानदार पारी खेली थी, इससे पहले इस सीजन में वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे. हालांकि वह अपने शतक से चूक गए और उनकी टीम भी मैच हार गई. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के ओपनर्स केएल राहुल (75) और पथुम निसांका (62) ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की.

रियान पराग के अनुसार राजस्थान रॉयल्स ने अच्छा स्कोर बनाया था, उन्होंने माना कि बीच के ओवरों में गेंदबाजी अच्छी नहीं हुई. राजस्थान ने फॉर्म में चल रहे डोनोवन फेरीरा से पहले रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजी के लिए भेजा, जो गलत फैसला साबित हुआ. जडेजा सेट होने के बाद आउट हो गए. फेरीरा को सिर्फ 14 गेंदें खेलने को मिली, जिसमें उन्होंने 335 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 47 रन बनाए. अगर उन्हें और पहले भेजा जाता तो शायद वह और ज्यादा रन बना सकते थे.

पराग ने कहा, "200 से अधिक रन थे, मुझे लगा कि यह एक अच्छा स्कोर था. बीच के ओवरों में हम और भी बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे." फिनिशर्स को रोककर रखने के बारे में में उन्होंने कहा, "यह लेफ्टी-राइटी का मामला भी था. सच बताऊं तो, मुझे ठीक से पता नहीं. आठ-नौ ओवर बाकी थे, हम इसे थोड़ा और टालना चाहते थे. स्पिनर्स के ओवरों में आठ-नौ रन बन रहे थे. इस बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं थी."

यह भी पढ़ें- वो सिर्फ 15 साल का है..., वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर अग्रेसिव सेलिब्रेशन करना पड़ा महंगा, जैमीसन की हो रही है आलोचना

अपनी चोट पर क्या बोले कप्तान

अपनी चोट को लेकर रियान पराग ने कहा, "उम्मीद है कि यह ज्यादा गंभीर नहीं है, हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. एक हफ्ते के आराम से यह ठीक हो जाएगी." अपनी पारी को लेकर उन्होंने कहा, "मुझे आलोचकों को कोई जवाब देने की जरुरत नहीं है. हम मैच हार गए." अंत में वह थोड़ा भावुक हो गए. उनकी आंखे नम थी.

यह भी पढ़ें- जडेजा ने दिखाया बल्ला तो कुलदीप यादव दिया धक्का, LIVE मैच में क्यों लड़ने लगे दो भारतीय खिलाड़ी; वीडियो वायरल

ये राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन की चौथी हार है. 10 में से 6 मैच जीतकर राजस्थान अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है. दिल्ली कैपिटल्स जीतकर तालिका में सातवें से छठे स्थान पर आ गई.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने