भारत-पाकिस्तान समेत 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 9 टीमों ने किया क्वालीफाई, अब सिर्फ इतने स्पॉट बाकी

भारत-पाकिस्तान समेत 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 9 टीमों ने किया क्वालीफाई, अब सिर्फ इतने स्पॉट बाकी

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/27/532a2c252afb4c62734dcd6aa5f0c7a21782562903430975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/06/27/532a2c252afb4c62734dcd6aa5f0c7a21782562903430975_original.jpg","width":220},"value":null}

इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. नॉकआउट स्टेज शुरू होने की तारीख पास आ रही है, लेकिन इसी बीच अपडेट सामने आया है कि 2028 के वर्ल्ड कप के लिए अब तक कुल 9 टीम क्वालीफाई कर चुकी हैं. पाकिस्तान खराब प्रदर्शन के कारण 2026 विश्व कप से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह भी 2028 में होने वाले वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर गई है.

8 टीमों को डायरेक्ट एंट्री

आपको बता दें कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप की 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया था. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बताया कि 2026 वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल के दोनों ग्रुप की टॉप-4 टीम सीधे 2028 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर गई हैं.

चूंकि दोनों ग्रुप से अब तक दो-दो टीम बाहर हो चुकी हैं. ऐसे में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने अगले विश्व कप में जगह बना ली है.

पाकिस्तान होगा मेजबान

पाकिस्तान टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई है. इसके बावजूद उसे अगले विश्व कप में डायरेक्ट एंट्री मिली है. दरअसल 2028 के वर्ल्ड कप की मेजबानी पाकिस्तान करेगा और मेजबान होने के नाते पाकिस्तान भी अगला वर्ल्ड कप खेलेगा. वह नौवीं टीम है, जिसने 2028 टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है.

अगले वर्ल्ड कप में जाने वाली 10वीं टीम कौन सी होगी, इसका फैसला 6 जुलाई के बाद आईसीसी रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा. मौजूदा रैंकिंग के हिसाब से आयरलैंड क्वालीफाई करने के लिए काफी अच्छी स्थिति में है, जो अभी दुनिया की नौवीं नंबर की टीम है. 2028 के वर्ल्ड कप में कुल 12 टीम भाग लेंगी. अंतिम दो टीमों का फैसला ग्लोबल क्वालीफायर्स से किया जाता है.

यह भी पढ़ें:

भारत को हराने वाले इस 'भारतीय' की मां का रिएक्शन वायरल, बोलीं- टीम इंडिया की हार से दुख लेकिन...

भारत की हार पर रवींद्र जडेजा के कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो भारतीय फैंस को जानना चाहिए

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने