इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, लिस्ट में सभी इंटरनेशनल क्रिकेट के स्टार शामिल

इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, लिस्ट में सभी इंटरनेशनल क्रिकेट के स्टार शामिल

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/06/c4678468cb2762a9d09b397e933b9e8a17780601621651364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/05/06/c4678468cb2762a9d09b397e933b9e8a17780601621651364_original.jpg","width":220},"value":null}

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस 14 मैचों में सिर्फ चार मुकाबले जीत सकी. मुंबई की टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर रही. सिर्फ इस सीजन ही नहीं, बल्कि पिछले तीन सीजन से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशजनक रहा है. आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंन ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक एमआई के लिए कुछ कमाल नहीं कर सके. अब मुंबई इंडियंस आगामी सीजन के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या समेत कुल पांच खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. 

आईपीएल के नियमों के हिसाब से सभी 10 टीमों को नीलामी से एक महीने पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होती है. इस बार भी 15 नवंबर से पहले सभी टीमों को रिलीज और रिटेन लिस्ट जारी करनी होगी. कप्तान हार्दिक पांड्या की बातच करें तो उनके ट्रेड की खबरें सुर्खियों में हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए दिलचस्पी दिखा रही है. ये कंफर्म है कि हार्दिक पांड्या जिस भी टीम में जाएंगे, वहां कप्तान बनकर जाएंगे.

इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस 

1- हार्दिक पांड्या 

हार्दिक पांड्या जब से दोबारा मुंबई इंडियंस में आए हैं. एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. यानी पिछले तीन साल से उनके बल्ले से आईपीएल में फिफ्टी नहीं आई है. कप्तानी में वह लगातार खराब कर रही हैं. वहीं गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भी उनका प्रदर्शन औसत रहा है. अगर हार्दिक पांड्या ट्रेड डील में किसी और टीम में जाते हैं तो ठीक, वरना फ्रेंचाइजी उन्हें ऑक्शन के पहले रिलीज कर सकती है. 

2- शरफेन रदरफोर्ड

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने मैच फिनिशर की भूमिका अदा करने के लिए खरीदा था. वह टिम डेविड की जगह टीम में आए थे, लेकिन रदरफोर्ड उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. अब फ्रेंचाइजी उन्हें आगामी सीजन की नीलामी से पहले रिलीज कर सकती है. 

3- ट्रेंट बोल्ट 

न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी आईपीएल 2026 में बुरी तरह फ्लॉप रहे. बोल्ट की गेंदबाजी में पहले वाली धार नहीं दिखी. बोल्ट अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं. साथ ही उम्र भी प्रदर्शन पर हावी होती दिख रही है. ऐसे में मुंबई उन्हें भी रिलीज कर सकती है. 

4- क्विंटन डिकॉक 

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं. आईपीएल 2026 में उन्हें ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिले. एमआई में ओपनर्स पहले से मौजूद हैं. ऐसे में डिकॉक की जगह टीम मिडिल ऑर्डर में कोई विस्फोटक बल्लेबाज ला सकती है. इस कारण डिकॉक को रिलीज किया जा सकता है. 

5- केशव महाराज 

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया था. वह आईपीएल 2026 में कोई मैच नहीं खेले, लेकिन फिर भी उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज किया जा सकता है, क्योंकि टीम में उनकी जगह नहीं बन रही है.

यह भी पढ़ें-

भारत की हार पर रवींद्र जडेजा के कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो भारतीय फैंस को जानना चाहिए

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने