सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस

सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/30/20e692d844fe662cb4f06479678a118f17854176050461364_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/30/20e692d844fe662cb4f06479678a118f17854176050461364_original.jpg","width":220},"value":null}

Joburg Super Kings Head Coach: दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने वाली जोबर्ग सुपर किंग्स ने नए हेड कोच का एलान कर दिया. फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (30 जुलाई) को एलान करते हुए बताया कि अफ्रीकी ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मोर्कल ने स्टीफन फ्लेमिंग को रिप्लेस किया. 

फ्लेमिंग ने टूर्नामेंट के शुरुआती 4 सीजन में हेड कोच की जिम्मेदारी निभाने के बाद अपना पद छोड़ा था. अब आगामी सीजन में मोर्कल टीम के साथ नजर आएंगे. बता दें कि मॉर्केल SA20 के पहले सीजन से ही जोबर्ग सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के साथ हैं.

फ्रेंचाइजी ने एल्बी मोर्कल के हेड कोच बनाने का एलान करते हुए पोस्ट में लिखा, "आधिकारिक एलान. जोबर्ग सुपर किंग्स ने एल्बी मोर्केल को टीम का हेड कोच बनाने की घोषणा की."

आगे लिखा, "सुपर किंग्स परिवार के एक अहम सदस्य के तौर पर, एल्बी अपने साथ ढेर सारा अनुभव और टीम के कल्चर की गहरी समझ लेकर आते हैं. हम उनकी लीडरशिप में इस रोमांचक नए अध्याय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं."

एल्बी मोर्कल का करियर 

नजर डालें एल्बी मोर्कल के करियर पर, तो वह अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी थे. उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 1 टेस्ट, 58 वनडे और 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इकलौते टेस्ट में उन्होंने 1 विकेट लिया और 58 रन बनाए. वनडे की 52 पारियों में मोर्कल ने 50 विकेट लिए और बैटिंग करते हुए 782 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 46 पारियों में 26 विकेट लिए और बैटिंग में 572 रन बनाए. 

इसके अलावा वह आईपीएल में कई साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले. इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का हिस्सा रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 91 मैच खेले, जिनकी 87 पारियों में 85 विकेट लिए और 68 पारियों में 974 रन बनाए.

 

यह भी पढे़ं: शान से फाइनल में पहुंचे Neeraj Chopra, पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने