शान से फाइनल में पहुंचे Neeraj Chopra, पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ा

शान से फाइनल में पहुंचे Neeraj Chopra, पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ा

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/30/1c14947c935c06ce4bc17112503e93f51785414416878975_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/07/30/1c14947c935c06ce4bc17112503e93f51785414416878975_original.jpg","width":220},"value":null}

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार नीरज चोपड़ा ने फाइनल में जगह बना ली है. क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज ने 79.61 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में प्रवेश पाया. भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि जेवलिन थ्रो में अन्य दोनों भारतीय, रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी फाइनल में जगह बना ली है.

नीरज चोपड़ा क्वालीफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर रहे. आमतौर पर नीरज 80 मीटर की दूरी आसानी से माप लेते हैं, लेकिन इस बार वो केवल 79.61 मीटर की दूरी तय कर पाए. क्वालीफिकेशन राउंड में श्रीलंका रुमेश पाथिरागे ने 82.84 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया.

फाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

मेंस जेवलिन थ्रो के फाइनल में कुल 12 खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. पेरिस ओलंपिक्स के गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तान के अरशद नदीम भी फाइनल में प्रवेश कर गए हैं, जो 78.63 मीटर की दूरी के साथ क्वालीफिकेशन राउंड में सातवें पायदान पर रहे.

फाइनल लिस्ट:

रुमेश पाथिरागे (श्रीलंका) - 82.84 मीटर

एंडरसन पीटर्स (ग्रे नाडा) - 81.29 मीटर

डाउ स्मिट (दक्षिण अफ्रीका) - 80.64 मीटर

बेन ईस्ट (इंग्लैंड) - 80.38 मीटर

नीरज चोपड़ा (भारत) - 79.61 मीटर

कैमरून मैकइंटायर (ऑस्ट्रेलिया) - 78.91 मीटर

अरशद नदीम (पाकिस्तान) - 78.63 मीटर

कीशॉन स्ट्राचन (बहामास) - 78.60 मीटर

रोहित यादव (भारत) - 78.37 मीटर

यशवीर सिंह (भारत) - 78.36 मीटर

कीशॉर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद) - 78.26 मीटर

चिनेचेरेम नामडी (नाइजीरिया) - 75.27 मीटर

कब होगा फाइनल?

मेंस जेवलिन थ्रो की फाइनल प्रतियोगिता भारतीय समयानुसार 1 अगस्त की रात 12 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी. फाइनल में पहुंचे सभी एथलीटों में जो भी सबसे लंबा थ्रो फेंकेगा, गोल्ड उसी को मिलेगा.

आपको बताते चलें कि नीरज चोपड़ा 8 साल के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापस आए हैं. चोट के कारण वो 2022 कॉमनवेल्थ खेलों में भाग नहीं ले पाए थे. पुरुषों की जेवलिन थ्रो में कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम है. अरशद ने 2022 में 90.18 मीटर दूर भाला फेंककर यह रिकॉर्ड कायम किया था.

यह भी पढ़ें:

रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'

अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने