जैतपुर के किसानों को एक वर्ष बीतने के बाद भी 2025 का बकाया फसल बीमा की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है जबकि वहां के किसान जनसुनवाई में आवेदन देकर मांग करते आ रहे हैं ग्राम जैतपुर कला के किसानों का कहना है कि वह बराबर सहकारी समिति का पैसा और लेनदेन लगातार करते आ रहे हैं और उन पर किसी तरह का बकाया नहीं है फिर भी अभी तक उनको फसल बीमा की राशि नहीं मिलना समझ से परे है।
अतः अखिल भारतीय किसान सभा शिवनी के जिला अध्यक्ष कामरेड डीडी वासनिक सहित राजेंद्र जैसवाल डॉ बी सी ओके गेंदलाल भलावी अंगद सिंह बघेल हरिराम बघेल महेश सनोदिया प्रकाश सिंह बघेल महा सिंह बघेल ओम प्रकाश बोर्ड बैसाखू बघेल प्रेम सिंह जंघेला शेर सिंह सनोदिया राहुल कुमार यीशु प्रकाश आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जैतपुर कला के किसानों को 2025 का बकाया फसल बीमा का लाभ शीघ्र दिलाया जावे क्योंकि किसान बार-बार जनसुनवाई में आकर परेशान हो रहे हैं।
प्रेषक
कामरेड डीडी वासनिक जिला प्रवक्ता किसान सभा एवं राहुल कुमार मीडिया प्रभारी सिवनी मध्य प्रदेश
दिनांक 23 सितंबर 2026