जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
समाचार
कलेक्टर-एसएसपी ने गणपति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किये
- अधिकारियों को दिये समुचित व्यवस्था के निर्देश
दुर्ग, 23 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने आज राजनांदगांव रोड शिवनाथ नदी गणपति विसर्जन स्थल का जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने अधिकारियों को शिवनाथ नदी में गणपति विसर्जन हेतु क्रेन, बोट, नाविक, बेरियर, पंडाल एवं प्रकाश व्यवस्था आदि की समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिये। विजर्सन हेतु छोटे एवं बड़े आकार के मुर्तियों के क्रम निर्धारित करने एवं वाहनों के आवागमन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने विगत वर्ष की व्यवस्था अनुसार इस वर्ष भी गणपति मूर्ति विसर्जन के लिए बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम श्री विरेन्द्र सिंह, एएसपी श्री शोभराज अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग शहर श्री प्रफुल्ल गुप्ता सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम के अधिकारी, पुलिस विभाग एवं एसडीआरएफ के जवान उपस्थित थे।
ःः000ःः