प्रेस विज्ञप्ति

प्रेस विज्ञप्ति

डोंगरगढ़ शहर मंडल में नई जिम्मेदारियां, सौमित्र सोनी अध्यक्ष और विनय बंसल-अमित बॉस महामंत्री नियुक्त

संगठन को मजबूत करने की दिशा में भाजपा का महत्वपूर्ण कदम

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जन सरोकारों से जोड़ने की दिशा में डोंगरगढ़ शहर मंडल में नई नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने डोंगरगढ़ शहर मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की नियुक्ति की है।

जारी नियुक्ति के अनुसार सौमित्र सोनी को डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष तथा विनय बंसल एवं अमित बोस को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने इन नियुक्तियों के माध्यम से मंडल स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को और गति देने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

--
THANKS & REGARDS
जिला भाजपा राजनांदगाँव
07744-229988

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने