रोहित-विराट जड़ेंगे शतक या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट

रोहित-विराट जड़ेंगे शतक या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट

{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/26/7f1d7f67d59241d34e7a2d5856a19c8b1790435578990143_original.jpg"}{"props":{"url":"https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/26/7f1d7f67d59241d34e7a2d5856a19c8b1790435578990143_original.jpg","width":220},"value":null}

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है. भारत में कैरेबियाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच रविवार, 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. जानें इस मैदान की पिच कैसी रहेगी. पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी डार को चुना गया है, वहीं नमन धीर भी पहली बार वनडे टीम में सेलेक्ट हुए हैं. शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान हैं तो शाई होप के हाथों में वेस्टइंडीज टीम की कमान है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस सीरीज का हिस्सा हैं.

हेड टू हेड में कौन आगे?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 142 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 72 मैचों में बाजी मारी है. वहीं 64 मैचों में कैरेबियाई टीम ने भारत को हराया है. दोनों के बीच दो वनडे मैच टाई रहे हैं. वहीं चार मुकाबलों का कोई रिजल्ट नहीं निकला है. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे की पिच रिपोर्ट 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच पर गेंद और बल्ले के बीच कांटे की टक्कर होती है. शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. वहीं बीच के ओवरों में रन बनाना आसान हो जाता है. नए बल्लेबाज के लिए गेंदबाज मुश्किल पैदा करते हैं, लेकिन एक बार बल्लेबाज के सेट होने के बाद गेंदबाजों की पिटाई होती है. 

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आप दोपहर दो बजे से लाइव देख सकेंगे. मुकाबले का टॉस दोपहर डेढ़ बजे होगा. यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

गिल और जायसवाल करेंगे ओपनिंग? पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने