दिनांक 25 सितंबर 2026 को तड़के सुबह 4:00 बजे 92 वर्षीय विद्वान बौद्ध भिक्षु भदन्त रेवत बोधी रायपुर का दुखद निधन हो गया जिनका अंत्येष्टि संस्कार आज ही कटंगी के पास खैरलांजी गांव में 4:00 बजे शाम को बौद्ध भिक्षु भदन्त नागसेन महाथेरो भदन्त धम्मशिखर महाथेरो भदन्त धम्मदीप महानंद बोधी महाथेरो और भदन्त महाकश्यप महाथेरो की गरिमामयी उपस्थिति में बौद्ध पद्धति से पूरे विधि विधान के साथ किया गया जिसमें बालाघाट शिवनी जबलपुर गोंदिया नागपुर आदि स्थानों से उपासक उपाशीकाये भारी संख्या में उपस्थित थे।
सिवनी से बुद्ध विहार समिति डॉ बाबासाहेब अंबेडकर स्मारक समिति एवं समता सैनिक दल शिवनी के उपासक और उपासिकाओं ने दिवंगत भंते जी रेवत बोधि को हार्दिक शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया है इस अंत्येष्टि कार्यक्रम में सिवनी से डीडी वासनिक भारत लाल मेश्राम अश्वघोष राहुल ज्ञान दास भालेकर राहुल चौधरी पीसी टेम्भरे गजेंद्र मेश्राम पी एम मेश्राम स्नेह मेश्राम आदि उपासको ने हिस्सा लिया और दिवंगत विद्वान भंते रेवत बोधी महाथेरो को शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया।
प्रेषक
डीडी वासनिक जिला प्रवक्ता समता सैनिक दल सिवनी मध्य प्रदेश एवं राहुल कुमार मीडिया प्रभारी सिवनी मध्य प्रदेश
दिनांक 25 सितंबर 2026