PRO Durg news & photo_ 19 Sitmber 2026 _ File 02

PRO Durg news & photo_ 19 Sitmber 2026 _ File 02

जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
समाचार

न्यायालयीन कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय ऑनलाइन रिफ्रेशर एवं N-STEP प्रशिक्षण आयोजित


दुर्ग, 19 सितम्बर 2026 / छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार श्री के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों के ज्ञान एवं तकनीकी दक्षता के उन्नयन के उद्देश्य से दिनांक 19 सितम्बर 2026 (शनिवार) को जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग में एक दिवसीय रिफ्रेशर कार्यक्रम एवं N-STEP प्रशिक्षण (ECT_8_2026) तथा जिला मुख्यालय के न्यायालयीन कर्मचारियों हेतु रिफ्रेशर कार्यक्रम (ECT_9_2026) ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित हुआ। कार्यक्रम के लिए श्री दीपक कोसले, पंचम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, दुर्ग को नोडल ऑफिसर एवं श्री पुरुषोत्तम सिंह मरकाम, अष्टम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, दुर्ग उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रबंधन एवं सुचारु संचालन में कोर्ट मैनेजर श्री उदयन दुबे एवं श्री प्रमोद अचिन्त्य की सहभागिता रही, जबकि आवश्यक तकनीकी सहयोग श्री तरुण चंद्राकर एवं श्री ऋषि निर्मलकर द्वारा प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में Virtual Court–Traffic and Transport, e-Summons/N-STEP, e-Sakshya तथा CIS 4.0 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। द्वितीय सत्र में NJDG, e-Court Services, e-Filing, Video Conferencing एवं Hybrid Hearings तथा FASTER से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के कम्प्यूटर सेल से श्री प्रिंस कश्यप, कम्प्यूटर प्रोग्रामर; श्री आसिफ खान, नेटवर्क इंजीनियर तथा श्री विवेक दुबे, सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण में जिला न्यायालय दुर्ग के चयनित प्रशिक्षार्थियों में श्री आर. आर. मानिकपुरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तथा श्री नंदकिशोर माटे, डिप्टी सीएफसी सहित आदेशिका लेखकगण एवं आदेशिका वाहकगण को सम्मिलित करते हुए कुल 30 प्रशिक्षार्थियों ने सहभागिता कर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायालयीन कर्मचारियों को न्यायिक कार्यप्रणाली में उपयोग की जा रही नवीनतम सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, ई-कोर्ट सेवाओं तथा डिजिटल न्यायिक प्रणालियों के संबंध में अद्यतन एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था, जिससे वे दैनिक न्यायालयीन कार्यों में इन तकनीकों का अधिक प्रभावी एवं दक्षतापूर्वक उपयोग कर सकें।
जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग में आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी व्यवस्थाओं के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को N-STEP, CIS 4.0, e-Summons, e-Sakshya, NJDG, e-Filing, Virtual Court, Hybrid Hearing तथा FASTER जैसी महत्वपूर्ण डिजिटल न्यायिक सेवाओं एवं प्रणालियों की कार्यप्रणाली के संबंध में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।

::000::
Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने