आंधी पानी से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे किया जाए-- किसान सभा

आंधी पानी से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे किया जाए-- किसान सभा


          वर्तमान समय में मौसम के बेरुखी से हवा आंधी तूफान और वर्षा होने से सिवनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मक्के की फसल को नुकसान हुआ है जिससे अन्नदाता किसान परेशान हो गया है और शासन की ओर राहत की आस लेकर बैठा हुआ है जिले के केवलारी क्षेत्र में मरकावाड़ा मुंगापार और उसके आसपास के गांव तथा सिवनी के पास गोपालगंज एवं उसके आसपास के गांव में मक्का की फसल को नुकसान हुआ है।
         अतः अखिल भारतीय किसान सभा जिला सिवनी के अध्यक्ष कामरेड डीडी वासनिक सहित ओमप्रकाश बोर्ड तीरथ प्रसाद गजभिए अंगद सिंह बघेल शेर सिंह सनोदिया गेंदालाल भलावी महेश सनोदिया हरिराम बघेल समद खान आदि ने जिला प्रशासन से अपील की है कि जिले में हुए आंधी तूफान हवा से क्षतिग्रस्त मक्का की फसल का सर्वेक्षण कर मुआवजा राशि बनाकर किसानों को राहत प्रदान करने का कष्ट करें।
            प्रेषक
कामरेड डीडी वासनिक जिला प्रवक्ता किसान सभा शिवनी एवं राहुल कुमार मीडिया प्रभारी सिवनी मध्य प्रदेश  दिनांक 19 सितंबर 2026

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने