हमारे देश के सबसे पुराने मजदूर यूनियन एटक का 106 वां स्थापना दिवस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय बस स्टैंड सिवनी में मनाया गया एटक मजदूर यूनियन की स्थापना 31 अक्टूबर 1920 में मुंबई में हुई थी जिसके प्रथम अध्यक्ष प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय थे और उनके जनरल सेक्रेटरी दीवान चमन लाल थे इस यूनियन के संघर्ष के कारण देश के तमाम मजदूर को 8 घंटे काम 8 घंटे विश्राम और 8 घंटे अपने दैनिक कार्यों के लिए निर्धारित किए गए इसके अध्यक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू भी रहे हैं। वर्तमान समय में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड रामेंद्र कुमार और महासचिव कामरेड अमरजीत कौर है।
अतः देश के सारे मजदूर मेहनत कश जनता देश के किसान को जानना चाहिए कि एटक ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भी हिस्सा लिया इसका बड़ा गौरवशाली इतिहास है इस कार्यक्रम को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड ओम प्रकाश बोर्ड डीडी वासनिक गेंदलाल भलावी शिवराज सिंह बेस आदि ने संबोधित किया और बताया कि वर्तमान समय में घोर पूंजीवादी और सांप्रदायिक भारतीय जनता पार्टी का शासन है जिसके कारण देश के मेहनतकश जनता का जीना दुभर हो गया है तथा देश के सारे संसाधन अंबानी और अडानी जैसे पूंजीवादियों को दे दिए गए हैं जिनसे संघर्ष करके वापस लेना है तभी आम जनता का जीवन खुशहाल होगा।
प्रेषक
कामरेड डीडी वासनिक जिला प्रवक्ता एटक यूनियन एवं राहुल कुमार मीडिया प्रभारी सिवनी मध्य प्रदेश
दिनांक 31 अक्टूबर 2026