जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ. ग.)
समाचार
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन
- 02 नवंबर तक मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण
दुर्ग, 22 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के द्वारा निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संबंध में समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण 2 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा तथा निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 12 नवम्बर 2026 को किया जाकर इसी तिथि से दिनांक 11 दिसंबर 2026 तक दावे / आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। दिनांक 28 दिसम्बर 2026 तक दावे / आपत्ति के निराकरण पश्चात दिनांक 04 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्रवाई समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
::000::