कर्वे कॉलोनी में शराब दुकान के स्थानांतरण पर जनता की एकता की जीत

कर्वे कॉलोनी में शराब दुकान के स्थानांतरण पर जनता की एकता की जीत

प्रेस नोट



सिवनी। भैरोगंज स्थित करवे कॉलोनी में प्रस्तावित शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनएकता और लोकतांत्रिक प्रयासों की जीत बताया है।

क्षेत्रवासियों ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, विद्यार्थियों के आवागमन तथा क्षेत्र के शांतिपूर्ण वातावरण को ध्यान में रखते हुए शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की माँग उठाई थी। इस प्रयास के सफल होने पर स्थानीय नागरिकों ने शासन, जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

साथ ही, इस मुहिम में सहयोग देने वाले सभी जागरूक नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह सफलता साबित करती है कि एकजुट होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई जनहित की आवाज सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समस्त क्षेत्रवासियों की एकता और सहयोग की जीत है।

जारीकर्ता: समस्त क्षेत्रवासी एवं जागरूक नागरिक,  कर्वे कॉलोनी, भैरोगंज, सिवनी (म.प्र.)।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने