जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
सचिव लोक निर्माण विभाग ने डोंगरगांव के पुराने विश्राम गृह का किया निरीक्षण
- पुराने विश्राम गृह भवन का कार्यालय के रूप में उपयोग करने के दिए निर्देश
- परिसर की साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य 15 से 20 दिनों में पूर्ण करने कहा
राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2026। सचिव लोक निर्माण विभाग श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज डोंगरगांव स्थित पुराने विश्राम गृह का निरीक्षण कर भवन एवं परिसर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुराने विश्राम गृह भवन का लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के रूप में उपयोग करने तथा परिसर को व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय भवनों एवं परिसरों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सचिव श्री बंसल ने निरीक्षण के दौरान पुराने विश्राम गृह परिसर में स्थित भवनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उपयोग योग्य भवनों की आवश्यक मरम्मत कर उनका कार्यालय एवं भंडारण कक्ष के रूप में उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर एवं अनुपयोगी संरचनाओं को नियमानुसार हटाने तथा परिसर का समतलीकरण एवं साफ-सफाई कराने कहा। उन्होंने मुख्य भवन को विभागीय कार्यालय के रूप में विकसित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक कार्य आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर पूर्ण करने तथा इसके लिए उपलब्ध विभागीय मदों से राशि की व्यवस्था करने कहा।
सचिव श्री बंसल ने निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सड़क की स्थिति में सुधार लाने, रोड मार्किंग एवं सेंटर लाइन का कार्य कराने तथा डिवाइडर की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गुणवत्ताहीन कार्यों में आवश्यक सुधार कराएं तथा संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाने की कार्रवाई करें। उन्होंने विभागीय कार्यालयों एवं परिसरों के सुव्यवस्थित रखरखाव के संबंध में लिखित निर्देश जारी करने तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख अभियंता श्री विजय भतपहरी, मुख्य अभियंता दुर्ग परिक्षेत्र श्री एन के जयंत, अधिक्षण अभियंता अपर्णा चौरपगार, कार्यपालन अभियंता रितु खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 206 -----------------
टेड़ेसरा से पटेवा मार्ग चौड़ीकरण के लिए भूमि संबंधी प्रतिबंध शिथिल
राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव द्वारा लोक निर्माण विभाग संभाग राजनांदगांव से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत टेड़ेसरा से मुड़ीपार-घुमका-कलडबरी-पटेवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य से प्रभावित ग्रामों की भूमि के अंतरण, बटांकन, व्यपवर्तन तथा क्रय-विक्रय पर लगाए गए प्रतिबंध को शिथिल कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बजट में शामिल टेड़ेसरा से मुड़ीपार-घुमका-कलडबरी-पटेवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य के लिए ग्राम टेड़ेसरा, फुलझर, नवागांव, मुड़ीपार, बघेरा, परसबोड़, कलडबरी, बरबसपुर, हरडुवा, घुमका, दर्रा पटेवा एवं रेंगाकठेरा की भूमि के अंतरण, बटांकन, व्यपवर्तन तथा क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया था। प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार संबंधित भूमि पर किसी अन्य परियोजना के तहत प्रतिबंध लागू नहीं होने की स्थिति में उक्त प्रतिबंध को शिथिल करने का निर्णय लिया गया है।
क्रमांक 207 -----------------
सचिव लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
- सड़क की चौड़ाई, जीएसबी की मोटाई एवं लेवल की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा
राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2026। सचिव लोक निर्माण विभाग श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव से अंबागढ़ चौकी मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण कार्य, ग्राम पैरी नाला में निर्माणाधीन पुल तथा ग्राम सुखरी से दीवानभेड़ी तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सचिव श्री बंसल ने सड़क चौड़ीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान सड़क की चौड़ाई, लेवल एवं विभिन्न परतों के निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने ग्रेन्युलर सब-बेस (जीएसबी) की निर्धारित चौड़ाई एवं मोटाई की जांच करने तथा सड़क के लेवल एवं मार्किंग का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों में तकनीकी मापदण्डों का कड़ाई से पालन करने तथा कमियों को तत्काल दूर करने को कहा।
सचिव श्री बंसल ने ग्राम पैरी नाला में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर नीव, पिलर, कैप एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। पुल निर्माण में जल निकासी की समुचित व्यवस्था एवं तकनीकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। ग्राम सुखरी से दीवानभेड़ी तक निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण के दौरान खुदाई, बेस निर्माण एवं अन्य कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने को कहा। साथ ही निर्माण कार्यों की वीडियोग्राफी एवं आवश्यक अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सचिव श्री बंसल ने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा ठेकेदारों से निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कार्यालय के साथ-साथ निर्माण स्थलों पर नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने कहा। इस दौरान प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता दुर्ग परिक्षेत्र श्री एन.के. जयंत, अधीक्षण अभियंता श्रीमती अपर्णा चौरपगार और कार्यपालन अभियंता सुश्री रितु खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 208 -----------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/