PRO Durg news & photo_ 22 October 2026 _ File 02

PRO Durg news & photo_ 22 October 2026 _ File 02

जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
समाचार

राज्योत्सव-2026
जिला मुख्यालय दुर्ग में एक दिवसीय आयोजन 02 नवम्बर को

- पुराना गंजमंडी में राज्योत्सव का होगा आयोजन


दुर्ग, 22 अक्टूबर 2026/ राज्य गठन के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय दुर्ग में एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन 02 नवम्बर को पुराना गंजमंडी में किया जाएगा। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजन की तैयारियों को लेकर समस्त जिला प्रमुख अधिकारियों की गुरूवार को कलेक्टोेरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत वर्ष आयोजित राज्योत्सव पर चर्चा की गई। साथ ही इस वर्ष भी जिले की गरिमा के अनुरूप 02 नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। विगत वर्ष की भांति विभागीय अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे गए है। कार्यक्रम  स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। उक्त प्रदर्शनी सशक्त नारी, युवा उड़ान के थीम पर होगी। आयोजन में स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। राज्योत्सव के उपलक्ष्य में सभी शासकीय भवनों में 01 से 03 नवम्बर तक रात्रि में रोशनी की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम दुर्ग की आयुक्त सुश्री लीना कोसम, जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.के. दुबे, एडीएम श्री विरेन्द्र सिंह, एसडीएम दुर्ग शहर श्री प्रफुल्ल गुप्ता, एसडीएम दुर्ग ग्रामीण श्री सोनाल डेविड सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।  

ःः000ःः

समाचार

आईआईटी भिलाई छठे दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए तैयार


दुर्ग, 22 अक्टूबर 2026/ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई 24 अक्टूबर 2026 को अपने परिसर स्थित नालंदा हॉल में छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार सारस्वत, पूर्व सदस्य, नीति आयोग; पूर्व सचिव, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग एवं महानिदेशक, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तथा भारत सरकार के रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार, मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। आईआईटी भिलाई के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर  के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कुमार विजय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इस दीक्षांत समारोह में वर्ष 2026 में स्नातक उत्तीर्ण करने वाले कुल 313 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। वर्ष 2026 के स्नातक बैच में 19 पीएचडी, 37 एमएससी, 79 एमटेक, 08 बीटेक (ऑनर्स) तथा 170 बीटेक के विद्यार्थी शामिल हैं। अपने बैच में सर्वाधिक सीजीपीए प्राप्त करने वाले बीटेक विद्यार्थी को संस्थान स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, शैक्षणिक एवं पाठ्येतर गतिविधियों, दोनों क्षेत्रों में समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बीटेक और एमटेक के विद्यार्थियों को निदेशक स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। बीटेक, बीटेक (ऑनर्स) और एमएससी कार्यक्रमों में समग्र शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाली सर्वश्रेष्ठ महिला विद्यार्थी को उत्कृष्ट महिला विद्यार्थी हेतु निदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न शाखाओं और कार्यक्रमों में सर्वाधिक सीजीपीए प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सीनेट पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

भारत सरकार की पहल ‘डिजिटल इंडिया’ के अनुरूप, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई भी सतत विकास तथा पर्यावरण-अनुकूल कार्यप्रणाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत विद्यार्थियों को डिजिटल डिग्री प्रमाणपत्र प्रदान करता है। डिजिटल डिग्री प्रमाणपत्र भारत के किसी शैक्षणिक संस्थान में लागू की गई अपनी तरह की पहली पहल है। अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित डिग्री प्रमाणपत्र दीक्षांत समारोह के दिन स्नातक विद्यार्थियों को पेन ड्राइव में प्रदान किया जाएगा।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई की स्थापना 7 अगस्त 2016 को हुई थी। इसका उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर और छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया था। 14 जून 2018 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संस्थान की आधारशिला रखी। इसके बाद, 20 फरवरी 2024 को उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के अत्याधुनिक परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया। 27 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के फेज़-ठ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। 31 मई 2026 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई, छत्तीसगढ़ सरकार और दुर्ग नगर निगम के संयुक्त सहयोग से विकसित आईटी पार्क का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया। यह राज्य का अपनी तरह का पहला आईटी पार्क है। इससे छत्तीसगढ़ में तकनीक, नवाचार, उद्यमिता, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे तथा राज्य में एक विश्वस्तरीय तकनीकी वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।

ःः000ःः

समाचार

नगरपालिका निर्वाचन 2026: निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर को, राजनीतिक दलों की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में


दुर्ग, 22 अक्टूबर 2026/ नगरपालिका निर्वाचन 2026 के अंतर्गत नगर निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरौदा एवं नगर पालिका परिषद जामुल के लिए 01 अक्टूबर 2026 अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली तैयार करने के लिए समय-अनुसूची जारी की गई है। जारी आदेश के परिपालन में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत 23 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई है। इसके लिए राजनीतिक दलों से स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को बैठक में उपस्थित होने को कहा गया है।

ःः000ःः
Uploaded Image Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने