PRO Durg news & photo_ 27 October 2026 _ File 01

PRO Durg news & photo_ 27 October 2026 _ File 01

जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
समाचार

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन 28 अक्टूबर को भिलाई में


दुर्ग, 27 अक्टूबर 2026/ 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन समारोह 28 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे भिलाई विद्यालय प्रांगण, सेक्टर-2, भिलाई में होगा। प्रतियोगिता के अंतर्गत कराटे और नेटबॉल के विभिन्न वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में कराटे के बालक एवं बालिका वर्ग में 14, 17 और 19 वर्ष आयु समूह के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं नेटबॉल में बालक एवं बालिका वर्ग के 17 वर्ष आयु समूह के मुकाबले होंगे। उद्घाटन समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

ःः000ःः

समाचार

चक्रवाती तुफान ’’अर्नब’’ के प्रभाव से बचने के समुचित उपाय करें - कलेक्टर श्री सिंह
 
- निर्माण कार्य एजेंसी विभाग भुगतान लंबित न रखे

- निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों का कराएं डाटा एन्ट्री
 
- जनशिकायत से संबंधित आवेदनों का करें तत्परतार्पवक निराकरण

 
दुर्ग, 27 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को अवगत कराया कि मौसम विभाग द्वारा चक्रवाती तुफान अर्नब के प्रभाव और आने वाले दिनों में इससे और अधिक तीव्र होकर अति प्रचंड चक्रवाती तुफान में बदलने के कारण 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस संबंध में  मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार जिले में चक्रवाती तुफान अर्नब के प्रभाव से बचने कारगर पहल किया जाए। उन्हाेंने कहा कि अतिवृष्टि को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारी कर लिया जाए। नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र को सक्रिय रखें। प्रभावित लोगों को ठहराने के लिए राहत केम्प स्थान की साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखें। नदी के किनारे प्रभावित गांवों में खाद्य विभाग द्वारा राशन दुकानों में खाद्यान्न की आपूर्ति करा ली जाए।

इसी प्रकार आगामी दिनों में छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए तालाबों एवं सरोवरों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी निर्माण कार्य एजेंसी विभाग किसी भी प्रकार की भुगतान लंबित न रखें। राशि भुगतान, बजट के कारण लंबित हो तो शासन स्तर से विभागीय मद में बजट की मांग किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि लंबित देयक का भी निराकरण कर संबंधितों को भुगतान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी यह ध्यान रखें कि दीपावली के पहले किसी भी प्रकार का भुगतान लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि विगत राज्योत्सव के लंबित देयक का भुगतान भी विभागों से होना है। सभी विभागीय अधिकारी इस पर विशेष ध्यान देवें।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी माह में जिले के चार नगरीय निकायों में निर्वाचन कार्य संपन्न होना है। निर्वाचन कार्य को सुचारू संचालन हेतु सभी विभागों की अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगायी जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विभागों को अधिकारी/कर्मचारियों की डाटाबेस एन्ट्री कराने की प्रक्रिया जारी है। सर्व विभाग प्रमुख अधिकारी निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों की डाटाबेस एन्ट्री एनआईसी दुर्ग में कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले के रिसाली एवं भिलाई नगर निगम के कुछ वार्डों की मतदाता सूची की शिफ्टिंग में गलतियां पायी गई है। संबंधित क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आधार पत्रक एवं साफ्टवेयर की जांच कराएं और जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस दिया जाए।

ई-ऑफिस प्रक्रिया के तहत फाईल लंबित न रखकर पार्क करना सुनिश्चित करें। विभाग में जिस कर्मचारी द्वारा फाइले लंबित रखी गई हो उसे संबंधित विभाग/कार्यालय प्रमुख समक्ष में निराकरण करायें। कलेक्टर ने अवगत कराया कि आगामी दिनों में जिले में धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। इस वर्ष 123 खरीदी केन्द्रों में धान की खरीदी की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अभी से इन केन्द्रों में समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिये। समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रकरण निराकृत होने के पश्चात् इसे विलोपित करने कलेक्टर को फाईल प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने नगरीय निकाय भिलाई-3 चरोदा, जामुल एवं उतई में एसटीपी हेतु भूमि आबंटन कार्यवाही प्रगति लाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार बंदोबस्त त्रुटि सुधार हेतु सबंधित तहसीलदार को आवश्यक जानकारी भू-अभिलेख शाखा को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्हाेंने जनशिकायत से संबंधित मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल, सेवा सेतु पोर्टल एवं ई-समाधान से संबंधित शिकायतों का तत्परतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में समग्र शिक्षा के कार्यों, स्कूली बच्चों का आधार सीडिंग, आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन योजना तथा विभिन्न स्कूलों और कालेजों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में नगर निगम दुर्ग की आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, एडीएम श्री विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थामस, अपर कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री सुदेश सुन्दरानी, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा सहित सभी एसडीएम व जनपद सीईओ और सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।  

ःः000ःः

समाचार

पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक संपन्न


दुर्ग, 27 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में पशु कल्याण, अवैध पशु परिवहन की रोकथाम, पशु जन्म नियंत्रण, टीकाकरण और निराश्रित पशुओं के व्यवस्थापन सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिये है कि पशुओं के साथ बबर्रता और अवैध परिवहन के मामले में तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जाए। उन्हाेंने जिले में संचालित अपंजीकृत पशु एवं मांस दुकानों का निरीक्षण करने और अनियमियतता मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। अवैध एवं बर्बरतापूर्ण तरीके से पशुओं का परिवहन करने वालों में सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आवारा श्वानों की नशबंदी, रेबीज टीकाकरण और कृमिनाशक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिये गये। साथ ही डेयरी पशुओं में आक्सीटोसिन जैसी प्रतिबंधित दवाओं के दुरूपयोग पर रोक लगाने हेतु नियमित निगरानी करने के निर्देश दिये।

पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 के प्रावधानों और दण्डात्मक कार्यवाही की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के संबंध में एक एसओपी तैयार कर संबंधित विभाग को प्रेषित करने पशुधन विकास विभाग को निर्देश दिये गये। बैठक में नगर निगम दुर्ग की आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री सुदेश सुन्दरानी, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, पुलिस, राजस्व, पशुधन विकास विभाग तथा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

ःः000ःः

समाचार

साहीवाल पशुओं की नीलामी

 
दुर्ग, 27 अक्टूबर 2026/ पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग के अंतर्गत संचालित डेयरी इकाई (बुल मदर एक्सपेंरिमेंटल डेयरी फार्म) में विभिन्न वर्गों के साहीवाल पशुओं जैसे दुधारू गाय/सूखी गाय/गाभिन गाय, कलोर गाय, नर वत्स, मादा वत्स, की नीलामी 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। सभी इच्छुक पशुपालक/कृषक उक्त नीलामी तिथियों में अपनी सहभागिता प्रस्तुत कर स्वेच्छानुसार नीलामी अनुरूप निर्धारित दर पर पशु क्रय कर सकते हैं। क्रेताओं को शासन द्वारा मान्य पहचान पत्र (आधारकार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लायेंसस आदि की छायाप्रति) एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के पालनार्थ वचन पत्र जमा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 6267993671, 8517057027 पर संपर्क किया जा सकता है।

ःः000ःः

समाचार

कृषक उन्नति एवं पीएम-आशा योजना के लिए किसान 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन


दुर्ग, 27 अक्टूबर 2026/ राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में फसलों के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। सभी पात्र किसानों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराने के साथ ही धान के अतिरिक्त अन्य फसलों के रकबे से संबंधित विवरण का सत्यापन तथा आवश्यक संशोधन कराने की अपील की गई है।
किसानों को कृषि कार्यों में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने तथा खेती की लागत को कम करने के उद्देश्य कृषि आदान सहायता राशि प्रदान करने हेतु कृषक उन्नति योजना संचालित की जा रही है। योजना के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यंत्रीकरण एवं नवीन तकनीक उपयोग में सहायता प्रदान करने का लक्ष्य है।

संयुक्त संचालक कृषि ने बताया कि कृषक उन्नति योजनांतर्गत गत वर्ष खरीफ में धान फसल लेने वाले कृषकों द्वारा खरीफ 26 में धान के स्थान पर अन्य कोई भी खरीफ फसल लेने पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ एवं खरीफ वर्ष 2026 में अरहर, उड़द एवं मूंग (समस्त खरीफ दलहन की फसल), मूंगफली, तिल, (समस्त खरीफ तिलहन की फसल), मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की फसल बोने वाले कृषकों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ कृषि आदान सहायता राशि हेतु पात्रता होगी। उक्त कृषक को अपने उपरोक्त फसल के रकबे का एग्रीस्टेक एवं एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन के पश्चात् डिजिटल क्रॉप सर्वे के रकबे में पुष्टि उपरांत मान्य रकबे पर उक्त आदान सहायता राशि की पात्रता होगी। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पी.एम.आशा) योजना के तहत सरकार द्वारा खरीफ 2026 में भी अधिसूचित दलहन व तिलहन की फसलों (सोयाबीन-5708 रू /क्वि., अरहर - 8450रू / क्वि., उड़द - 8200 रू /क्वि. , मूंग - 8780रू /क्वि., एवं मूंगफली - 7517 रू /क्वि.) के उत्पाद को समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु जिले के अधिसूचित उपार्जन केन्द्र द्वारा की जाएगी। शासन की नीति के अनुसार, निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करने वाले पंजीकृत किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा।

अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 के बाद नया पंजीयन अथवा संशोधन स्वीकार नहीं किए जाने का प्रावधान है।  फसल बोने वाले किसानों से अपील की गई है कि एकीकृत किसान पोर्टल पर अपना पंजीयन करायें। किसान अपने नजदीकी सेवा सहकारी समिति में संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही कृषि विभाग के मैदानी अमले से भी सहयोग लिया जा सकता है। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक की  छायाप्रति, आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय बैंक खाते का विवरण तथा ऋण पुस्तिका अथवा बी-1, पी-2 जैसे भूमि संबंधी अभिलेख आवश्यक होंगे। पहले से पंजीकृत किसानों को फसल या रकबे में संशोधन के लिए संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करना होगा।

ःः000ःः

समाचार

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

 
दुर्ग, 27 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2025-26 में मेरिट स्थान प्राप्त कक्षा 12वीं के एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा। योजना अंतर्गत लाभ प्राप्ति हेतु विद्यार्थी में स्वयं राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर जाकर 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त योजना अंतर्गत छ.ग. राज्य का ऑनलाईन बना हुआ स्थायी जाति तथा मूल निवास प्रमाण पत्र, कक्षा 12वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थी योजना के शर्तों के तहत महाविद्यालयीन संस्था में अध्ययनरत् होना, कक्षा 12वीं की स्थिति में पोर्टल पर उपलब्ध बोनाफाइड प्रमाण पत्र डाउनलोड कर संबंधित महाविद्यालय से प्रमाणित कर पोर्टल पर अपलोड, साथ ही संबंधित महाविद्यालय के फीस की रसीद भी पोर्टल पर अपलोड कर ऑनलाईन आवेदन के पश्चात् पहले शाला स्तर पर, फिर जिला स्तरीय सत्यापन हेतु समस्त दस्तावेज कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में जमा कराना होगा।  

ःः000ःः
Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने