प्रेस विज्ञप्ति
*प्रबुद्धजन सम्मेलन में विपक्ष के भ्रम और झूठ का हुआ पर्दाफाश*
**लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रबुद्धजनों से किया गया सीधा संवाद**
राजनांदगांव, 5 नवंबर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के अंतर्गत आज शहर के प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से विराट प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन सिंधु भवन मे शाम 5 बजे किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही तथा विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी डी.सी. जैन एवं ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रभा दीदी उपस्थित थीं। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने की ।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि कांग्रेस द्वारा देशभर में एसआईआर (SIR) को लेकर युवाओं के बीच भ्रम फैलाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अविश्वास का वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के विरोध में भाजपा द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कर विपक्ष की भ्रम फैलाने वाली राजनीति एवं अराजकता के प्रयासों का तथ्यात्मक पक्ष जनता के सामने रखा जा रहा है।
सम्मेलन में समाज के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गणमान्यजनों ने लोकतंत्र की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे। इस अवसर पर सुरेश एच. लाल, राकेश ठाकुर, राजेश खांडेकर,राजेन्द्र गोलछा एवं कचरू शर्मा ने अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
मुख्य वक्ता की आसंदी से भाजपा के संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने लोकतंत्र की मर्यादा और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के विश्व गुरु बनने के सपने को भारत की बढ़ती शक्ति ने प्रभावित किया है। उनके अनुसार, विदेशी शक्तियां भारत के आंतरिक लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए विपक्ष के माध्यम से अपने प्रयास कर रही हैं। पहले वामपंथी विचारधारा और आंदोलनों के जरिए सत्ता परिवर्तन का सपना देखने वाली ताकतें अब राहुल गांधी के माध्यम से देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं।
श्री पाणिग्रही ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था अत्यंत समृद्ध है। हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध है। नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश और फ्रांस जैसी परिस्थितियां भारत में नहीं हैं, क्योंकि यहां की जनता जागरूक है और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है। उन्होंने कांग्रेस के आपातकाल के इतिहास का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति और वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में तीसरे स्थान पर पहुंचने की क्षमता रखता है।
कार्यक्रम में *“लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”* अभियान के जिला संयोजक खूबचंद पारख ने कहा कि लोकतंत्र की आड़ में अराजकता फैलाना कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक शैली बन चुकी है। कांग्रेस आज जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है, इसलिए एसआईआर (SIR) जैसी संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर झूठ और भ्रम फैलाकर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करने की आवश्यक प्रक्रिया है, न कि किसी के अधिकारों का हनन। कांग्रेस को यदि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा है तो उसे संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।
श्री पारख ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। देश की बढ़ती आर्थिक शक्ति, मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और विकास की गति से विपक्षी दलों में बेचैनी है। यही कारण है कि कांग्रेस सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय भ्रम, नकारात्मकता और अराजकता का वातावरण बनाने में लगी हुई है। उन्होंने प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वे समाज के बीच सही तथ्यों को पहुंचाएं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनजागरण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम सह प्रभारी पूर्णिमा साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, डॉ. रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, तरुण लहरवानी, रोहित चंद्राकर, सुमित भाटिया, गोलू गुप्ता, खिलेश्वर साहू, मनोज साहू, रानू जैन, देवशरण सेन, मिथिलेश्वरी वैष्णव, प्रेमा सोनकर, राजेश गुप्ता कहानी, मीना यादव, निकेश व्यास, जमुना देवी साहू, संगीता मिश्रा, गेमू कुंजाम, अमलेन्दु हाजरा, अमितेष रॉय, हरीश गांधी, व्यास भाई, पुरुषोत्तम तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THANKS & REGARDS
जिला भाजपा राजनांदगाँव
07744-229988